CG News: अनियमित कर्मचारी महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा चुनाव से पहले पिछले वादों को पूरा करने की मांग

CG News: अनियमित कर्मचारी महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा चुनाव से पहले पिछले वादों को पूरा करने की मांग

Irregular Employees Federation wrote a letter to Prime Minister Narendra Modi

रायपुर. अनियमित कर्मचारी महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, पत्र लिखकर मोदी के गारंटी को पूर्ण करने की मांग की है, पत्र में अनियामित कर्मचारियों के कमेटी गठन करने का वादा याद दिलाया गया है, 100 दिनों के अंदर कमेटी गठन करने का वादा किया गया था, जो अब तक पूरा नही हो सका इससे प्रदेश के 2 लाख 70 हजार कर्मचारी मायूस है.

इसे भी पढ़े – संविदा कर्मचारियों की राज्य सरकार से मांग, अवकाश के दिनों को बढ़ाया जाए

पत्र में लिखा कि विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गांरटी में सुशासन के तहत सरकार बनने के 100 दिन के भीतर छत्तीसगढ़ की सरकारी विभाग में कार्यरत सरकारी कर्मचारी की समस्याओं और मांग की समीक्षा प्रक्रिया आरंभ करने एंव मार्ग प्रशस्त करने कमेटी का गठन करेंगे, जिसमें अनियमित कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी भी सदस्य होंगे, लेकिन आज तक इस कमेटी का गठन नही किया गया, जिससे प्रदेश के 2 लाख 70 हजार से अधिक कर्मचारी मायूस है.

अनियमित कर्मचारी महासंघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, लोकसभा चुनाव से पहले पिछले वादों को पूरा करने की मांग

सरकार से निवेदन करते हुए कर्मचारियों ने पत्र में आगे लिखा कि लोकसभा चुनाव से पहले आचार संहिता लगन से पहले कर्मचारियों के किए वादों को पूरा किया जाए.

 

 

News and Politics राज्य खबर