देश में पहली बार पानी के नीचे दौड़ी मेट्रो, पीएम मोदी ने किया सफर, बच्चों से की बातचीत

देश में पहली बार पानी के नीचे दौड़ी मेट्रो, पीएम मोदी ने किया सफर, बच्चों से की बातचीत

Country’s first underwater metro service started in Kolkata

कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो सेवा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाई, ये मेट्रो कोलकाता से हावड़ा के बीच चलेगी, पीएम ने इस मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ सफर किया और उनसे बातचीत भी की, इस मेट्रो की खास बात यह है कि ये हुगली नदी के अंदर बनी टनल में चलेगी, पानी के अंदर बनी मेट्रो सुरंग इंजीनियरिंग की एक शानदार उपलब्धि है, जो 16.6 किमी लंबी है.

पीएम ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ सफर किया
पीएम ने कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो में स्कूली बच्चों के साथ सफर किया

अंडरवाटर मेट्रो हुगली के पश्चिमी तट पर स्थित हावड़ा को पूर्वी तट पर साल्ट लेक शहर से जोड़ेगी, इसमें 6 स्टेशन होंगे, जिनमें 3 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं, वहीं हावड़ा स्टेशन भारत का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है, कोलकाता मेट्रो का हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन बेहद खास है, क्योंकि इस सेक्शन में ट्रेन पानी के अंदर दौड़ेगी. इस मेट्रो टनल को हुगली नदी के तल से 32 मीटर नीचे बनाया गया है. ये अंडर वॉटर मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच में दौड़ेगी.

Country’s first underwater metro service started in Kolkata

इसे भी पढ़े – लालू यादव की PM पर व्यक्तिगत टिप्पणी पड़ी भारी! लोग अपने घरों पर लगा रहे ‘हम हैं मोदी का परिवार’ के पोस्टर

वहीं ये अंडरग्राउंड मेट्रो 45 सेकेंड में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी तय करेगी. इसके अलावा पीएम मोदी ने कोलकाता मेट्रो के हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड मेट्रो सेक्शन, कवि सुभाष स्टेशन-हेमंत मुखोपाध्याय मेट्रो सेक्शन और तारातला-माझेरहाट मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन भी किया.

देश में पहली बार पानी के नीचे दौड़ी मेट्रो
देश में पहली बार पानी के नीचे दौड़ी मेट्रो

इसे भी पढ़े – RBI गवर्नर ने 500 रुपये के नोट को लेकर जारी की गाइडलाइन, जानिए क्या है मामला

इस अंडरवाटर मेट्रो सेवा को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि कोलकाता मेट्रो पर काम 1970 के दशक में शुरू हुआ था, लेकिन मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में हुई प्रगति उससे पहले के 40 वर्षों की तुलना में कहीं अधिक है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ध्यान बुनियादी ढांचा तैयार करने और देश के लिए नींव तैयार करने पर है, जो 2047 तक एक विकसित राष्ट्र होगा. कोलकाता मेट्रोका काम कई चरणों में आगे बढ़ा. मौजूदा चरण में शहर के ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के लिए नदी के नीचे सुरंग बनाई गई है.

National News and Politics