शक्ति वंदन कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने की शिरकत, महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बात!

शक्ति वंदन कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने की शिरकत, महतारी वंदन योजना को लेकर कही ये बात!

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित महिला सशक्तिकरण वंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी ने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है, इसीलिए आज देश के सर्वोच्च पद पर एक महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है, महिलाओं के लिए इससे ज्यादा उत्साहजनक बात क्या हो सकती है.

शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान
शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान

इसे भी पढ़े – 7 मार्च को नही मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि, आगे बढ़ी डेट, अब इस दिन खाते में आएंगे पैसे

दरअसल सीएम विष्णुदेव साय शंकर स्थित दुर्गा मैदान में आयोजित शक्ति वंदन अभियान में शामिल हुए, साय ने मीडिया से बातचीत में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम पर कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों करोड़ माता बहनों को आशीर्वचन दिया, सभी अलग अलग जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं, नारियों के सम्मान के लिए अनेक कार्यक्रम संचालित किए गए हैं, बीजेपी ने हमेशा नारियों का सम्मान किया है, 15 साल की सरकार में भी हमने 50 प्रतिशत पंचायत में आरक्षण दिया है, लगभग 3 करोड़ लखपति दीदी बन गए हैं, ड्रोन दीदी बनाने का भी संकल्प लिए है.

इसे भी पढ़े – आज शाम मंत्रालय में होगी साय कैबिनेट की बैठक, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती हैं सरकार, जानिए पूरी खबर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम के बाद ये भी जानकारी दी कि महतारी वंदन योजना की तारीख आगे बढ़ा दी गई है, लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले माता-बहनों को राशि ट्रांसफर की जाएगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल तौर पर इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

News and Politics राज्य खबर