Chhattisgarh Cabinet Meeting
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज शाम को मंत्रालय में होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव की अधिसूचना से पहले प्रस्तावित इस बैठक में सरकार कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है।
बता दें कि यह कैबिनेट की बैठक शाम 5 बजे मंत्रालय में होगी। इस बैठक में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित होने पर भी शुभकामनाएं भी दी जाएगी। जिसे औपचारिक विदाई भी बताया जा रहा है। वहीं 13 से 15 मार्च के बीच आचार संहिता लगने की संभावना है। ऐसे में विष्णुदेव सरकार कैबिनेट मीटिंग में कई फैसलों पर मुहर लगा सकती है।
Chhattisgarh Cabinet Meeting
इन प्रस्तावों पर होगी चर्चा
मिली जानकारी के मुताबिक इस कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना और धान किसानों के बोनस वितरण पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा मोदी की गारंटी वाली योजनाओं को लागू करने पर भी सरकार कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकती है। वहीं राज्य में तेंदूपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में किए जाने के साथ तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए चरणपादुका व बच्चों के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ किए जाने के प्रस्ताव को इस बैठक में मंजूरी दी जा सकती है।
आप को बता दें की महतारी वंदन योजना का शुभारंभ 7 मार्च को करने की तैयारियां भी चल रही है। इसके लिए साइंस कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअली जुड़ेंगे और सबको सम्बोधित करेंगे।
