Site icon AB News.Press

CG Breaking: आम आदमी पार्टी के नेता ने भाजपा नेता पर चलाई गोली, अस्पताल में भर्ती घायल को देखने पहुंचे पूर्व मंत्री उमेश पटेल

रायगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जमीन विवाद को लेकर गोली चली है, गोली लगने से युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है, आरोपी आम आदमी पार्टी का नेता बताया जा रहा है, जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद की वजह से आरोपी ने एयर गन से फायरिंग कर दी, खरसिया के अमर अग्रवाल नामक व्यक्ति ने गोली चलाई है.

घायल का नाम गोपाल गिरि बताया जा रहा है, घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इधर घटना में घायल से मिलने के लिए पूर्व मंत्री उमेश पटेल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे हैं, आरोपी के बारे में जानकारी आयी है कि वो आम आदमी पार्टी से खरसिया से चुनाव लड़ चुका है.

इसे भी पढ़े – राजनांदगांव से भूपेश बघेल, दूर्ग से ताम्रध्वज साहू, रायगढ़ से राठिया के नाम पर लग सकती है मुहर!

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर 2019 में आप पार्टी के खरसिया प्रत्याशी रहे अमर अग्रवाल ने संजय नगर के बीजेपी कार्यकर्ता गोपाल गिरी को गोली मारी है, पुलिस ने गोलीकांड में एयर गन के इस्तेमाल की आशंका जता रही है, पुलिस का कहना है कि चिड़िया मारने वाली बंदूक के छर्रे से गोपाल गिरी घायल हुए हैं, बहरहाल खुलासा तो जांच के बाद ही हो पायेगा, घायल गोपाल को खरसिया से रायगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया है जहां उपचार जारी है.

घायल – गोपाल गिरि

बताया जा रहा है कि घायल गोपाल गिरी और अमर अग्रवाल का 2019 से जमीन विवाद चल रहा है, वारदात के बाद से AAP नेता भाग गया है।, उसकी तलाश की जा रही है, खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने मीडिया को बताया कि वारदात के बाद से गोली चलाने वाला अमर अग्रवाल फरार है, पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है, आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, आरोपी का लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास कर रहे हैं.

Exit mobile version