1 करोड़ लोगो से सुझाव लेगी भाजपा, 3 मार्च को प्रकोष्ठों का संयुक्त सम्मेलन, 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल

1 करोड़ लोगो से सुझाव लेगी भाजपा, 3 मार्च को प्रकोष्ठों का संयुक्त सम्मेलन, 1500 से ज्यादा प्रतिनिधि होंगे शामिल

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के समस्त प्रकोष्ठों का एक दिवसीय सम्मेलन आगामी 3 मार्च को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित किया जाएगा, सुबह 10.30 बजे से सम्मेलन की शुरुआत होगी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों के संयोजक रामजी भारती ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सहित समस्त 17 प्रकोष्ठों के संयोजक, अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़े – 12 मार्च को किसानों को मिलेगा बोनस, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

रामजी भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी विकास कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2047 तक देश को विकसित भारत का संकल्प किया है, इसके लिए देश भर से 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव लिए जायेंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भाजपा की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए संकल्पित सरकार है, केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में कई जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया है और देश की जनता इनका लाभ भी ले रही है.

इसे भी पढ़े – पिता की तरह बेटे की भी होगी हत्या! राहुल गांधी को मिली जान से मारने की धमकी, केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट, बढ़ाई गई सुरक्षा

भाजपा प्रदेश महामंत्री भारती ने बताया कि सम्मेलन में समस्त प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी, इस बैठक में प्रकोष्ठों के दायित्व व कार्य का विभाजन होगा जिसके अंतर्गत केंद्र की योजनाओं को लेकर जनता और लाभार्थियों से मिलना है, प्रत्येक बूथ के 10 घरों में झंडा लगाना है, बूथ में 10 दीवार लेखन करना है, जगह-जगह चौपाल लगाकर केंद्र की योजनाओं से जनता से चर्चा करनी है, यह अभियान 3 मार्च से शुरू होकर यह आगामी लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा.

इसे भी पढ़े – 12वीं बोर्ड की परीक्षा में साहसी छात्रा ने पर्यवेक्ष और केंद्रअध्यक्ष पर लगाया नकल कराने का गंभीर आरोप, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से हुई शिकायत

इस सम्मेलन में विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिवक्ता, विधि एवं कानून से जुड़े लोगों से मिलेंगे और भाजपा की रीति नीति एवं विचारधारा के बारे में बताएंगे, उसी तरह आर्थिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आर्थिक क्षेत्र के लोगों से, एन.जी.ओ. प्रकोष्ठ स्वयंसेवी संगठन के लोगों से मिलेंगे, चिकित्सा प्रकोष्ठ चिकित्सा एवं चिकित्सकीय पेशे के लोगों से मिलकर उनसे चर्चा करेंगे, मछुआरा प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ शिक्षा से जुड़े सभी सरकारी गैर सरकारी शिक्षण संस्थान के लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ेंगे.

इसे भी पढ़े – छत्तीसगढ़ में 2 दिन तक बारिश के लिए येलो अलर्ट, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ पड़ेंगे बौछारें

सहकारिता प्रकोष्ठ सहकारिता क्षेत्रों के लोगों को, व्यापार प्रकोष्ठ व्यापारिक कॉमर्स क्षेत्र के लोगों से, व्यवसायी प्रकोष्ठ व्यवसाय करने वाले लोगों से, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ झुग्गी झोपड़ी क्षेत्रों में जाकर, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सांस्कृतिक एवं कला क्षेत्र के लोगों से, आर.टी.आई प्रकोष्ठ सूचना संकलन करने वाले, बुनकर प्रकोष्ठ बुनकर करने वाले सभी लोगों से, पंचायत प्रकोष्ठ ग्राम पंचायतों में रहने वालों से, नगरीय निकाय प्रकोष्ठ नगरीय निकाय में रहने वालों, प्रदेश सोशल मीडिया सोशल मीडिया का उपयोग करने वाले, प्रदेश आईटी सेल तकनीकी क्षेत्र के लोगों से मिलकर जुड़कर भाजपा के कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे.

News and Politics राज्य खबर