Unique Marriage in Chhattisgarh : बालोद में हुई अनोखी शादी, ढाई-ढाई फीट के दूल्हा-दुल्हन हुए एक दूजे के, जानिए पूरी स्टोरी

Unique Marriage in Chhattisgarh : बालोद में हुई अनोखी शादी, ढाई-ढाई फीट के दूल्हा-दुल्हन हुए एक दूजे के, जानिए पूरी स्टोरी

Unique Marriage in Chhattisgarh

बालोद। शादी दो परिवारों को जोड़ती है। बालोद जिले में हुई एक अनोखी शादी के चर्चे पूरे जिले में बनी हुई है। दरअसल यह शादी अपने आप में अनोखा विवाह है इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि रब ने बना दी जोड़ी। यहां 2.5 फीट के बौने लड़के और लड़की ने शादी की है।

पूरे समाज में इस विवाह को एक आदर्श के रूप में देखा जा रहा है। शादी के लिए रिश्ता नहीं मिल रहा था। ऐसे में दोनों परिवार के लोग राजी होकर इनकी शादी कराई। दरअसल, गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम सिरसिदा में देवांगन परिवार में रामेश्वरी की शादी मनीष से हुई है। दोनों की उम्र 35 वर्ष है।

Unique Marriage in Chhattisgarh

उनकी ऊंचाई करीब ढाई फीट है। पूरे विधि-विधान मंत्र उच्चारण के साथ दूल्हे-दुल्हन ने सात फेरे लिए। ऐसे ये दोनों परिवार एक दूसरे के लिए सहारा बने। दरअसल बालोद जिले के गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम सिरसिदा के देवांगन परिवार में चारों ओर खुशियां छाई हुई हैं।

यहां एक वामन दुल्हन यानी कम ऊंचाई वाली युवती रामेश्वरी को अपना वामन दूल्हा मनीष के रूप में आखिर मिल ही गया। कुछ दिनों पहले गांव में विधि-विधान से मंत्र उच्चारण के साथ दुल्हन रामेश्वरी देवांगन ने अपने दूल्हे मनीष कुमार के साथ सात फेरे लिए। दुल्हन रामेश्वरी के भाई खिलेंद्र देवांगन ने बताया कि उनके परिवार में दो भाई एक बहन हैं।

Unique Marriage in Chhattisgarh

रामेश्वरी सबसे बड़ी बहन है वह सिलाई का काम करती है जिनके साथ रिश्ता तय हुआ यानी उनके जीजा भरदा के रहने वाले मनीष कुमार एक प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। अपनी दिव्यांगता को नजरंदाज कर दोनों ने मिलकर अपने नए जीवन की शुरुआत करने का संकल्प लिया।

दोनों की उम्र 35 वर्ष है उनकी लंबाई करीब ढाई फीट है इस शादी के बाद दोनों परिवार फूले नहीं समा रहे। इस दिन का वे सालों से इंतजार कर रहे थे चूंकि, उनका ईश्वरीय आकार सामाजिक मापदंडों के अनरूप नहीं था, इसलिए शादी में दिक्कत आ रही थी लेकिन अब सब बेहतर हो चुका है।

 

 

 

 

 

 

Breaking News News and Politics राज्य खबर