CG VIRAL : शराबी शिक्षक पर गिरी गाज, शिक्षा के मंदिर में शिक्षक का शर्मनाक वीडियो आया सामने, DEO ने किया सस्पेंड

CG VIRAL : शराबी शिक्षक पर गिरी गाज, शिक्षा के मंदिर में शिक्षक का शर्मनाक वीडियो आया सामने, DEO ने किया सस्पेंड

CG VIRAL

बिलासपुर। शराब पीकर स्कूल जाने और पढाई करवाने के बजाय सोने के मामले में एक शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

यह मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के मचहा जनपद प्राथमिक शाला का है। मामला DEO के संज्ञान में आने के बाद शराबी शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

CG VIRAL

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो, मस्तूरी विकासखंड के मचहा जनपद प्राथमिक शाला का है। शिक्षक का नाम संतोष केंवट है। जब शराबी शिक्षक का वीडियो बनया जा रहा था तब शिक्षक ये कहता हुआ नज़र आ रहा है की बना लो, मई रोज़ पीता हूँ, मेरे पास सब है, ANY PROBLEM, वीडियो में देखा जा सकता है उन्होंने अपने जेब में शराब शीशी रखी है।

इतना ही नहीं चखना दिखाते हुए कहते हैं ये है शीशी मेरे पास सबकुछ है। बच्चे देखते हैं तो देखने दो। घर की टेंशन की वजह से स्कूल में शराब पी रहा हूं.सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद डीईओ ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। बात दें शिक्षक का नाम संतोष केंवट है जो सहायक शिक्षक के तौर पर पदस्थ है।

राज्य खबर