SP MLA Manoj Pandey Resigns : राज्यसभा चुनाव के पहले सपा को लगा बड़ा झटका, MLA मनोज पांडेय ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, अखिलेश का गड़बड़ाया समीकरण

SP MLA Manoj Pandey Resigns : राज्यसभा चुनाव के पहले सपा को लगा बड़ा झटका, MLA मनोज पांडेय ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा, अखिलेश का गड़बड़ाया समीकरण

SP MLA Manoj Pandey Resigns

लखनऊ। यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चल रहे मतदान के बीच समाजवादी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के विधायक मनोज पांडेय ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है।

जिसके बाद से यूपी के सियासी गलियारों में अटकलों का बाजार भी तेज हो गया। मनोज पांडेय पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायबरेली के ऊंचाहार सीट से सपा विधायक है। कहा जा रहा है कि मनोज पांडेय रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ कर सकते हैं।

SP MLA Manoj Pandey Resigns

सपा नेता अखिलेश यादव को लिखी चिट्ठी में मनोज ने कहा कि अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं।

इसे स्वीकार करने की कृपा करें। ज्ञात हो यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव हो रहा है। भाजपा के आठ और समाजवादी पार्टी के तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

SP MLA Manoj Pandey Resigns

भाजपा में शामिल होने की संभावनाएं
गौरतलब है कि सोमवार को अखिलेश यादव की डिनर पार्टी में जो 8 विधायक नहीं पहुंचे थे, उनमें विधायक मनोज पांडेय का नाम भी शामिल था। अब मनोज पांडेय के इस्तीफे के बाद राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की बात कही जा रही है। इसके अलावा अभय सिंह ने भी रामलला की फोटो ट्वीट कर जय श्रीराम लिखा है।

मनोज पांडेय की नाराजगी पिछले कुछ समय से पार्टी से दिख रही थी। दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के बाद और हिंदू विरोधी बयानों को लेकर वे आवाज उठा रहे थे। इस पर सपा अध्यक्ष ने नाराजगी जताई थी। अब राज्यसभा चुनाव की वोटिंग के बीच मनोज पांडेय ने बड़ा खेला कर दिया है।

SP MLA Manoj Pandey Resigns

मनोज पांडेय के सपा चीफ व्हिप के पद से इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि सपा विधायक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

माना जा रहा है कि वे भाजपा में आ सकते हैं। कांग्रेस के किले में सेंधमारी के लिए भाजपा इस मजबूत चेहरे को अपनी तरफ से रायबरेली लोकसभा सीट से उम्मीदवार भी बना सकती है।

 

Breaking News National News and Politics