Shafiqur Rahman Barq Passed Away : SP सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 93 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से थे बीमार, संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार

Shafiqur Rahman Barq Passed Away : SP सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का 93 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से थे बीमार, संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने बनाया था उम्मीदवार

Shafiqur Rahman Barq Passed Away

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार को निधन हो गया है. वह 93 साल के थे। शफीकुर्रहमान बर्क लंबे समय से बीमार चल रहे थे। पिछले दिनों सपा सांसद की तबीयत खराब होने के बाद मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था।

शरीर में यूरिन इंफेक्‍शन और क्रिएटिनिन बढ़ने के चलते सांसद की तबीयत बिगड़ी थी। सपा सांसद के विधायक पोते जियाउर्ररहमान बर्क लगातार उनके साथ मौजूद थे। पिछले दिनों मुरादाबाद दौरे के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीनियर सांसद की जानकारी ली थी। अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था।

Shafiqur Rahman Barq Passed Away

शफीकुर्रहमान बर्क के निधन से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है। दरअसल, पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी भी बनाया था और वह संसद के सबसे उम्र दराज सदस्य थे।

समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, कई बार के सांसद जनाब शफीकुर्रहमान बर्क साहब का इंतकाल, अत्यंत दु:खद है। उनकी आत्मा को शांति दे भगवान। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि।’

पांच बार सांसद रहे
शफीकुर्रहमान बर्क का जन्म 11 जुलाई 1930 को उत्तर प्रदेश के संभल में हुआ था। वह समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। शफीकुर्रहमान बर्क चार बार विधायक और पांच बार सांसद रहे हैं।

Shafiqur Rahman Barq Passed Away

उन्होंने पहली बार समाजवादी पार्टी की टिकट पर 1996 में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं, वह 2014 में बसपा से लोकसभा चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। शफीकुर्रहमान बर्क कई बार विवादों में भी आए हैं।

वह उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने लोकसभा की सदस्यता की शपथ ली थी और वंदे मातरम इस्लाम के खिलाफ बताया था।इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि वह इसका पालन नहीं करेंगे।

 

 

 

 

 

Breaking News National News and Politics