CG Board Exam
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने एक शैक्षणिक सत्र में दो बोर्ड परीक्षाएं करने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रस्ताव पर राज्य सरकार ने मुहर तो लगा दी है, लेकिन अभी यह तय नहीं हुआ है कि यह व्यवस्था मौजूदा शैक्षणिक सत्र से लागू होगी या आगामी सत्र से।
इस संबंध में एक-दो दिन में फैसला हो जाएगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। स्कूली छात्रों को अब साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं देनी होंगी। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्रथम मुख्य परीक्षा मार्च माह में एवं द्वितीय मुख्य परीक्षा जून जुलाई में आयोजित की जायेगी।

CG Board Exam
इसमें प्रथम परीक्षा में पंजीकृत छात्र ही द्वितीय परीक्षा में आवेदन पत्र भरने के लिए पात्र होंगे, लेकिन विषय परिवर्तन मान्य नहीं होगा। यानी कोई विधार्थी सीधे जून-जुलाई की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता है। बता दें कि इस बार 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से होगी।
इनमें करीब सवा छह लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर सभी जिलों में गोपनीय सामग्री का वितरण भी कर दिया गया है। गोपनीय सामग्री थानों में सुरक्षित रखी गई है।
बोर्ड ने कहा कि जो छात्र पहले चरण के लिए नामांकन करेंगे। वे अपने विषय बदले बिना दूसरे दौर में उपस्थित होने के पात्र होंगे। आदेश में कहा गया है कि साथ ही दूसरे चरण के लिए अलग से परीक्षा फॉर्म भरना अनिवार्य है।


CG Board Exam
आगे कहा है कि जो छात्र सभी विषयों में उत्तीर्ण हुए हैं, वे दूसरी परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अंक सुधार के लिए फॉर्म भरने के पात्र होंगे। यह आदेश साल 2025 से लागू होगा। छात्रों के पास शैक्षणिक सत्र 2025 से साल में दो बार परीक्षा देने का विकल्प होगा।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति में विद्यार्थियों का तनाव कम करने पर जोर दिया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल भी इस व्यवस्था को लागू करने की कवायद शुरू हो गई है। वहां आगामी सत्र से यह व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के प्रस्ताव पर स्कूल शिक्षा विभाग ने दो बोर्ड परीक्षा करने का आदेश जारी कर दिया है। इसे लेकर एक-दो दिन में बैठक होगी। इसमें इसी सत्र या आगामी सत्र से व्यवस्था लागू करने पर फैसला होगा।

