CID की स्निपर डॉग ‘मैरी’ का ट्रांसफर, पुलिस अधिकारियों ने भावुक होकर दी विदाई, देखे VIDEO

CID की स्निपर डॉग ‘मैरी’ का ट्रांसफर, पुलिस अधिकारियों ने भावुक होकर दी विदाई, देखे VIDEO

उदयपुर. अपने ऑफिस में लंबे समय तक साथ में काम करने वाले कर्मचारी का जब ट्रांसफर होता है तो हर कोई भावुक होता है और उसे विदाई देता है, लेकिन अगर डॉग की विदाई में पूरा पुलिस महकमा भावुक होकर रोने लगे तो इसे क्‍या कहेंगे? तबादलों के दौर में ‘मेरी’ का भी उदयपुर से भरतपुर ट्रांसफर हुआ.

CID की स्निपर डॉग 'मैरी' का ट्रांसफर आदेश
CID की स्निपर डॉग ‘मैरी’ का ट्रांसफर आदेश

राजस्थान में चल रहे ट्रांसफर के मौसम में उदयपुर जिले में सीआईडी के डॉग स्क्वॉड का हिस्सा रहे फीमेल स्निपर डॉग मेरी डॉग का भी ट्रांसफर हो गया है जिसके लिए बाकायदा ट्रांसफर आदेश निकाला गया, दरअसल, उदयपुर सीआईडी ब्रांच में तैनात स्निपर फीमेल डॉग मैरी का उदयपुर से तबादला कर दिया गया है, मैरी पिछले 8 साल से उदयपुर में तैनात थी, मैरी और उसके हैंडलर राहुल सिंह को उदयपुर से भरतपुर सीआईडी जोन में भेजा गया है, दोनों को विदा करते समय सीआईडी ब्रांच का स्टाफ भावुक हो गया.

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार मैरी का जन्म 1 जनवरी 2016 को हुआ था, बाद में वह सीआईडी में एक्सप्लोजिव एक्सपर्ट के तौर पर अपनी सेवाएं देने लगी, वह लेब्रा डॉग रेटरिएवर प्रजाति की है, उसका रंग सुनहरा है. स्निपर डॉग मेरी की ट्रेनिंग पंचकुला हरियाणा आईटीबीपी कैंप में हुई जहां 2016 बैच में इसने एक्सप्लोसिव कैटेगरी में पहला स्थान हासिल किया. मैरी द केनल ऑफ द क्लब ब्रीड सेंटर इंडिया से पंजीकृत है, उसने हरियाणा में पंचकुला के आईटीबीपी में एक्सप्लोजिव एक्सपर्ट के तौर पर ट्रेनिंग पूरी की, उसने साढ़े छह साल की सेवा में वीवीआईपी और जेड प्लस सुरक्षाधारियों के साथ कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

इसे भी देखे – VIDEO: बिना ड्राइवर 70 किमी तक दौड़ी मालगाड़ी, बड़ी दुर्घटना टली, इंजन चालू कर ड्राइवर उतरा था नीचे!

उदयपुर सीआईडी ब्रांच की टीम ने स्निपर डॉग मैरी और उसके हैंडलर राहुल सिंह को भारी मन से विदा किया, दोनों गुरुवार शाम उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से मेवाड़ एक्सप्रेस से भरतपुर के लिए रवाना हुए, स्टाफ ने राहुल सिंह के साथ ही मैरी को भी फूल मालाओं से लाद दिया, स्टाफ का यह अपनापन देखकर मैरी भी भावुक नजर आई.

National वायरल स्पेशल