pm modi to inaugurate hindu temple in abu dhabi
आबू धावी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के UAE दौरे पर हैं. बुधवार की शाम को अबु धाबी में उन्होंने 27 एकड़ में फैले पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया.
इसके बाद मंदिर में पूजा की.पूजा के बाद भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- ये मंदिर दुनिया के लिए मिसाल है। इसमें सबसे बड़ा योगदान मेरे भाई शेख जायेद का है. 140 करोड़ भारतीय मेरे आराध्य देव है.

अबू धाबी में PM मोदी ने कहा, “आज वसंत पंचमी का पवित्र त्योहार भी है. पर्व माँ सरस्वती का पर्व है. मां सरस्वती यानी, बुद्धि और विवेक की, मानवीय प्रज्ञा और चेतना की देवी!
ये मानवीय प्रज्ञा ही है जिसने हमें सहयोग, सामंजस्य, समन्वय और सौहार्द जैसे आदर्शों को जीवन में उतारने की समझ दी. मुझे आशा है कि ये मंदिर भी मानवता के लिए बेहतर भविष्य के वसंत का स्वागत करेगा. ये मंदिर पूरी दुनिया के लिए सांप्रदायिक सौहार्द और वैश्विक एकता का प्रतीक बनेगा.”

मैं मां भारती का पुजारी हूं: PM मोदी
अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ है, राम लला अपने भवन में विराजमान हुए हैं, पूरा भारत और हर भारतीय उस भाव में अभी तक लीन है… मैं जानता नहीं हूं कि मैं मंदिरों के पुजारी की योग्यता रखता हूं या नहीं लेकिन मैं इसका गर्व अनुभव करता हूं कि मैं मां भारती का पुजारी हूं.
PM मोदी ने वॉल फॉर हारमनी का जायजा लिया
वॉल ऑफ हारमनी UAE की सबसे बड़ी 3-D प्रिंटेड दीवार है।ये 45 मीटर लंबी और 4.5 मीटर ऊंची है। इस दीवार पर विश्व के 26 स्मारकों को दिखाया गया है। इसमें फ्रांस का एफिल टावर, भारत का स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और अमेरिका का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी शामिल हैं। इससे पूरी दुनिया एक है का मैसेज दिया गया है।

