Site icon AB News.Press

High Court Case : जेल में बंद महिला बंदियां लगातार हो रही प्रेग्नेंट ? जानें पूरा मामला

पुरुष कर्मचारी जेल में बंद महिला कैदियों को कर रहे प्रेग्नेंट?

पुरुष कर्मचारी जेल में बंद महिला कैदियों को कर रहे प्रेग्नेंट?

High Court Case

High Court Case : कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट में हाल ही में एक अजीब मामला सामने आया है। असल में कोर्ट को जानकारी दी गई कि जेल में बंद महिला कैदियां लगातार प्रेग्नेंट हो रही है।

Haldwani Violence Update : दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश….

High Court Case : हैरानी की बात ये है कि म​हिलाओं को इन सबसे बचाने के लिए पुरुष कर्मचारियों की महिला जेल में जाने पर रोक लगाने की मांग की है। ये जानकारी मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य की बेंच में प्रस्तुत की गई है।

मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम और जस्टिस सुप्रतिम भट्टाचार्य को जानकारी देते हुए एमिकस क्यूरी ने बताया कि जेल में बंद महिला कैदी लगातार प्रेग्नेंट हो रहीं हैं।

उन्होंने बताया कि 196 महिलाओं ने बच्चे को जन्म दिया है, जो प्रदेश के अलग-अलग जेलों में बंद है। हैरानी की बात ये है कि ये महिलाएं जेल में रहने के दौरान प्रेग्नेंट हुईं हैं, जबकि ये महिलाएं जेल से बाहर ही नहीं गईं हैं।

उन्होंने कोर्ट को बताया कि वह हाल ही में पुलिस अधिकारी के साथ एक सुधारगृह पहुंच थे। उन्होंने कहा कि ‘मैंने पाया कि एक महिला गर्भवती है और कम से कम 15 अन्य महिलाएं बच्चों के साथ रह रही हैं।

CG Economy: छत्तीसगढ़ में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन फिर भी घटी विकास की रफ्तार, जानिए कैसे?

उनका जन्म जेल में ही हुआ था।’ अदालत की तरफ से इस मामले को गंभीर बताया गया है। एक वरिष्ठ IPS अधिकारी ने जानकारी दी है कि अगर 6 साल की उम्र से कम की महिला को गिरफ्तार किया जाता है, तो बच्चे को मां के साथ रहने की अनुमति दी जाती है।

उन्होंने कहा कि ‘6 साल से कम उम्र के बच्चे को जेल में उनकी मां के साथ रहने की अनुमति दी जाती है, लेकिन इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं है

कि महिला जेलों में गर्भवती हो रही हैं। इसक संभावनाएं नहीं हैं। अगर यह मेरी जानकारी में आता है, तो मैं निश्चित रूप से इसकी जांच करूंगी।’

Exit mobile version