रायपुर. पुर्ववर्ती सरकार (Bhupesh Baghel Spent Crores in his Air Travel) ने अपने हवाई यात्रा में 300 करोड़ रुपये खर्च किए है, ये जानकारी विधानसभा बजट सत्र में दी गई है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछली सरकार के समय हुए सरकारी, प्राइवेट, हेलीकॉप्टर और चार्टर प्लेन के खर्च की लिखित जानकारी देते हुए बताया कि पिछली सरकार ने अपनी हवाई यात्रा में तकरीबन 300 करोड़ रुपए खर्च किए. 1 जनवरी 2019 से लेकर नवंबर 2023 तक कांग्रेस सरकार थी, इसी दौरान 300 करोड़ रुपए खर्च हुए है.
सरकार ने प्रदेश में लिखित में जानकारी दी है कि 1 जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक दिल्ली, गुड़गांव, रायपुर की कई प्राइवेट एजेंसी से भी चार्टर प्लेन और हेलीकॉप्टर तब की कांग्रेस सरकार ने किराए पर लिए थे, प्रदेश के सरकारी हेलीकॉप्टर में भी मेंटेनेंस, उसके कुछ पार्ट्स खरीदने में बड़ा खर्च किया गया है.(Bhupesh Baghel Spent Crores in his Air Travel) मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर के मरम्मत स्पेयर पार्ट की खरीदी और मेंटेनेंस में 19 करोड़ 62 लाख 33560 रुपए खर्च हुए किए. वही सरकारी विमान में तकरीबन 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार 520 मेंटनेंस और पार्ट्स पर खर्च किए गए थे.
सरकारी काम के लिए किराए के हेलीकॉप्टर का भाड़ा
सरकारी कार्यक्रमों के लिए किराए पर लिए हेलीकॉप्टर का किराया 1 अरब 90 करोड़ 61 लाख 93 हजार 891 रुपए है, प्राइवेट चार्टर विमान में सरकारी यात्राओं और प्रवास के लिए 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 दिए गए हैं, कुल लगभग 2 अब 98 करोड़ 65 लाख 97 हजार 771 रुपए हवाई मामले में खर्चे गए हैं. हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel Spent Crores in his Air Travel) के साथ साथ पूर्व मंत्री अकबर, शिव कुमार डहरिया और ताम्रध्वज साहू भी करते थे.


इन एजेंसियों को हुआ करोड़ो में भुगतान
प्राइवेट एजेंसियां एयर किंग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, ब्लैकबर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, आईएफएसएएल इंडिया फ्लाइसेफ एवियशन लिमिटेड नई दिल्ली, ओसएसएस एयर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, सीजी एविएटर रायपुर, ढिल्लन नेविगेशन प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव हरियाणा, विंग्स एवियशन प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद को पिछली सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों, चुनावी दौरों के लिए करोड़ों में भुगतान किया है. (Bhupesh Baghel Spent Crores in his Air Travel)
बता दे कि विधानसभा में विधायक राजेश मूणत ने सवाल पूछा कि प्रदेश में 1 जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्टर और विमान के लिए कुल कितना भुगतान किया गया? इसमें निजी हेलीकॉप्टर और विमान सेवा के लिए कितनी राशि दी गई है, मुख्यमंत्री साय के पास विमानन विभाग है इसलिए इसकी जानकारी सरकार वे खुद दी है. (Bhupesh Baghel Spent Crores in his Air Travel)
(Bhupesh Baghel Spent Crores in his Air Travel)
(Bhupesh Baghel Spent Crores in his Air Travel)

