YouTuber Armaan Malik : धमकियों के साए में यूट्यूबर अरमान मलिक का परिवार, सुरक्षा के लिए मांगी पिस्तौल रखने की इजाजत

YouTuber Armaan Malik : धमकियों के साए में यूट्यूबर अरमान मलिक का परिवार, सुरक्षा के लिए मांगी पिस्तौल रखने की इजाजत

YouTuber Armaan Malik

मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक, जो अपनी दो पत्नियों और फैमिली कंटेंट के लिए सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं, इस समय गंभीर खतरे का सामना कर रहे हैं। अरमान ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि एक संदिग्ध कार कई बार उनका पीछा कर चुकी है, जिससे परिवार में डर और तनाव का माहौल है।

read more – NAXALITES IN DHAMTARI : धमतरी में बड़ी कामयाबी, सर्चिंग अभियान में पुलिस को मिला नक्सलियों का डंप, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

पुलिस में FIR दर्ज, लेकिन समाधान नहीं

अरमान ने बताया कि उन्होंने इस मामले में FIR दर्ज करवा दी है और पिछले कई महीनों से सरकारी दफ्तरों और पुलिस थानों के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।

YouTuber Armaan Malik

हथियार रखने की इजाजत मांगी, लेकिन केस के चलते रोका गया

अपनी सुरक्षा के लिए अरमान ने पंजाब पुलिस से आर्म्स लाइसेंस (हथियार रखने की अनुमति) की मांग की है। लेकिन उन्हें बताया गया कि उनके खिलाफ एक लंबित मामला होने के चलते लाइसेंस नहीं दिया जा सकता। अरमान का कहना है कि यह मामला पूरी तरह से झूठा और बेबुनियाद है, जिसकी सुनवाई न्यायालय में चल रही है।

परिवार को लेकर गहरी चिंता, सोशल मीडिया पर भावुक अपील

वीडियो में अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक भी नजर आईं, जो इस पूरी स्थिति से बेहद परेशान हैं। उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों से उनका परिवार मानसिक रूप से टूट रहा है। उन्होंने कहा, “हम एक आम नागरिक की तरह सिर्फ सुरक्षा मांग रहे हैं।”

YouTuber Armaan Malik

अरमान की इस भावुक अपील को सोशल मीडिया पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उनके फॉलोअर्स और प्रशंसक प्रशासन से अरमान और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।

अरमान मलिक का कहना है कि वह कानून पर पूरा भरोसा रखते हैं, लेकिन जब तक कोर्ट का फैसला आता है, तब तक क्या उन्हें और उनके परिवार को इस तरह के डर में रहना पड़ेगा? उनकी ये अपील अब एक आम नागरिक की सुरक्षा की गंभीर मांग बन चुकी है।

read more – CRPF Dog killed in bee attack : CRPF के शहीद डॉग ‘रोलो’ को मिला मरणोपरांत DG कमेंडेशन डिस्क, मधुमक्खियों के हमले में गई थी जान, IED डिटेक्शन में निभाई थी अहम भूमिका

Breaking News