Raipur Murder Case: रायपुर में घर से खींचकर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात – आरोपियों की तलाश जारी

Raipur Murder Case: रायपुर में घर से खींचकर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात – आरोपियों की तलाश जारी

Raipur Murder Case: डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके में एक युवक को कुछ बदमाशों ने घर से जबरन घसीटकर बाहर निकाला और बेरहमी से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Raipur Murder Case: रायपुर में घर से खींचकर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात – आरोपियों की तलाश जारी
Raipur Murder Case: रायपुर में घर से खींचकर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात – आरोपियों की तलाश जारी

Raipur Murder Case: रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वे लोगों को घर से खींचकर जान ले रहे हैं। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके में एक युवक को कुछ बदमाशों ने घर से जबरन घसीटकर बाहर निकाला और बेरहमी से मारपीट कर धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

READ MORE: Bull attack during Chehallum: संभल में चेहल्लुम जुलूस के दौरान घुसा सांड, मची भगदड़…. कई लोग घायल – वीडियो वायरल

CCTV में कैद हुई वारदात

Raipur Murder Case: घटना 13 अगस्त की रात की है। CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चार युवक घर पहुंचे, दरवाजा खुलवाया और जबरदस्ती सोमनाथ यादव को बाहर घसीटकर ले गए। इसके बाद उन्होंने उसे चारों ओर से घेर लिया, गालियां दीं, लात-घूंसे मारे और फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सोमनाथ की पिंडली में गहरी चोट आई और खून बहता रहा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन तुरंत उसे लेकर AIIMS रायपुर पहुंचे, जहां 14 अगस्त को उसकी मौत हो गई। मां संतोषी यादव की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Raipur Murder Case: रायपुर में घर से खींचकर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात – आरोपियों की तलाश जारी
Raipur Murder Case: रायपुर में घर से खींचकर युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात – आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस जांच में जुटी, कुछ हिरासत में

Raipur Murder Case: पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। लेकिन अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि हत्या की असली वजह क्या थी। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज के आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

READ MORE: Drug Addiction : रायपुर में ड्रग्स का नशा…! ड्रग्स चाटते हुए VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल…चार युवक गिरफ्तार

घर के दरवाजे सोच-समझकर खोलें

Raipur Murder Case: इस घटना से एक बड़ा संदेश ये भी निकलता है कि रात के समय कोई भी अनजान व्यक्ति दरवाजा खटखटाए तो सतर्क रहें। बिना पहचाने किसी को दरवाजा न खोलें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

क्राइम न्यूज राज्य खबर