X category security
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं की निशाना बनाकर हत्या करने के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर संभाग के 43 नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला लिया है। दरअसल छत्तीसगढ़ में जवानों के एक्शन से नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सलियों की बौखलाहट बढ़ गई है।
मार्च महीने के शुरू होते ही नक्सलियों ने बीजापुर में भाजपा के दो नेताओं की हत्या कर दी, जिसके बाद संवेदनशील क्षेत्र के भाजपा नेताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। बस्तर पुलिस ने भी भाजपा नेताओं के सुरक्षा की समीक्षा शुरू कर दी है। पुलिस ने भाजपा जिलाध्यक्षों से ऐसे नेताओं के नाम की सूची मांगी है, जिनको नक्सलियों से खतरा है।
READ MORE – LOK SABHA ELECTION 2024 : आज जारी हो सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट, शेष सीटों पर उम्मीदवारों के तय होंगे नाम
X category security
बीजापुर जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन हत्याओं के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में डर का माहौल बना हुआ है। कई नेता रात में घर छोड़कर छिपकर रह रहे हैं और कुछ कार्यकर्ता तो तेलांगना व आंध्रप्रदेश जा कर रह रहे हैं। वे खुद भी कई महीनों से रात में घर नहीं जाते हैं। बीजापुर से एक प्रतिनिधिमंडल ने तीन दिन पहले दिल्ली पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह से जिले के नौ भाजपा नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
प्रदेश में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायकों सहित 232 लोगों को सुरक्षा मिली है। इसमें सर्वाधिक उच्च स्तरीय नक्सल प्रभावित बस्तर के जनप्रतनिधियों को दी गई है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री, राज्यपाल व न्यायाधीश टीपी शर्मा सहित 12 लोगों को जेड प्लस की सुरक्षा है, इसमें नौ जनप्रतिनिधि बस्तर के हैं। जेड श्रेणी में प्रदेश के 38 लोगों को सुरक्षा मिली है, जिसमें बस्तर से 26 विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व नेताओं के रिश्तेदारों को सुरक्षा दी गई है। नारायणपुर के पद्यश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी को भी सुरक्षा दी गई है।
READ MORE – CG BREAKING: सीएम विष्णुदेव साय के निज सहायक होंगे तुलसी कौशिक, आलोक सिंह बने प्रेस अधिकारी
X category security
बस्तर में जनप्रतिनिधियों को मिली सुरक्षा:-