spot_img
Thursday, June 19, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

World Water Day 2024 : विश्व जल दिवस आज ही क्यों मनाते हैं? आइये जानते है इसका महत्व और इस वर्ष की थीम

World Water Day 2024

हमारे पृथ्वी का लगभग 70 फीसदी हिस्सा पानी से घिरा है, लेकिन उसमें से पीने योग्य पानी केवल तीन फीसदी ही है। 97 फीसदी पानी ऐसा है जो पीने लायक ही नहीं है।आज 22 मार्च को दुनिया भर में लोग इस दिन को विश्व जल दिवस के रूप में मनाते है। पानी की बर्बादी को रोकने और लोगों को इसका महत्‍व समझाने के उद्देश्‍य से इस दिवस को दिन मनाया जाता है। जिसमे हर साल इस दिन की एक थीम तय की जाती है।

पिछले साल 2023 में विश्‍व जल दिवस की थीम Accelerating Change यानी ‘परिवर्तन में तेजी’ निर्धारित की गई थी। बता दें कि हमारे पृथ्वी का लगभग तीन चौथाई हिस्सा पानी से भरा हुआ है। लेकिन इसमें से सिर्फ तीन फीसदी हिस्सा ही पीने योग्य है और इस तीन प्रतिशत में से भी दो प्रतिशत बर्फ और ग्लेशियर के रूप में है। इन स्थितियों के बाद भी लोग पानी के महत्‍व को नहीं समझ पा रहे हैं।

World Water Day 2024

तालाब, कुएं, नहर के पानी सूखते जा रहे हैं और नदी का पानी बुरी तरह से कारखानों और शहर की गंदगी के कारण दूषित होते जा है। ऐसे हम अगर समय रहते पानी की अहमियत को नहीं समझेंगे तो वो दिन दूर नहीं, जब पूरी दुनिया पानी के संकट से जूझती नजर आएगी। भविष्य के इन हालातों के दुष्परिणाम को देखते हुए दुनिया की कई नामी शख्सियतों ने भविष्‍य में पानी के कारण होने वाले युद्ध की भी आशंका जताई है।

READ MORE – STATE ELECTION COMMISSION : चुनाव आयोग के आदेश का कलेक्टर ने ट्रांसफर कर किया उल्लंघन, नोटिस हुआ जारी

जल संकट की वजह क्‍या है

जल के महत्‍व को समझते हुए व्‍यक्ति को तेजी से गहराते जल संकट की वजह को भी समझना होगा, ताकि समय रहते अभी भी पानी की बर्बादी को रोका जा सके। इस मामले में पर्यावरण विशेषज्ञों की मानें तो आज के समय में विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी इमारतें बनाई जाती हैं। जिसके कारण लगातार पेड़ काटे जा रहे हैं, उनकी तुलना में नए पौधे नहीं लगाए जाते है। जिसके कारण प्रकृति का संतुलन ही ख़राब होते जा रहा है। जल स्त्रोत पूरी तरह से सूखते जा रहे हैं। नदियों को कारखानों का कचरा दूषित कर रहा है। भूमिगत जल स्तर नीचे खिसकता जा रहा है। ये सब भविष्‍य के लिए खतरे की घंटी है। अगर समय रहते नहीं संभले तो भविष्‍य में परिणाम बहुत भयंकर होंगे।

World Water Day 2024

विश्व जल दिवस 2024 की थीम

प्रतिवर्ष जल दिवस की एक खास थीम निर्धारित की जाती है। इस वर्ष विश्व जल दिवस 2024 का विषय ‘शांति के लिए जल का लाभ’ है। इस थीम के जरिए यह संदेश दिया जा रहा है कि जब हम पानी पर सहयोग करते हैं, तो हम एक सकारात्मक प्रभाव पैदा करते हैं – सद्भाव को बढ़ावा देना, समृद्धि पैदा करना और साझा चुनौतियों के प्रति लचीलापन बनाना।

जल दिवस का इतिहास

वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में पर्यावरण और विकास के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र ने एक सम्मेलन का आयोजन किया। उसी दिन विश्व जल दिवस मनाने की पहल की गई। बाद में 1993 में पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया। तब से हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाने लगा। इसका उद्देश्य वैश्विक जल संकट पर ध्यान केंद्रित करना और सुरक्षित पानी तक पहुंच के बिना रहने वाले 2.2 अरब लोगों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

READ MORE – PILOT IN CHHATTISGARH – आज से दो दिन तक रहेंगे सचिन पायलट छत्तीसगढ़ दौरे में , आज बिलासपुर और जांजगीर के लोकसभा कार्यकर्ताओ के साथ मिलेंगे

World Water Day 2024

जल दिवस का महत्व

जल के बिना हम अपने जीवन की कल्पना ही नहीं की कर सकते है, ऐसे में यह कथन सटीक है कि ‘जल ही जीवन है’। विश्व में कई जगहों पर पानी की कमी बनी रहती है। विकास के लिए तेजी से बढ़ रही फैक्ट्रियां और जनसंख्या के कारण जो पानी के सीमित संसाधन है, उन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और पानी का जरूरत से ज्यादा उपयोग हो रहा है। जाने अनजाने पानी की बर्बादी और जल प्रदूषण के कारण लोगो को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इसी संकट से विश्व को अवगत कराने, पानी की बर्बादी को रोकने, जल को प्रदूषित होने से बचाने के लिए विश्व जल दिवस मनाया जाता है।

विश्व जल दिवस का थीम

1. वर्ष 2016 के विश्व जल दिवस का थीम “जल और नौकरियाँ” था
2. वर्ष 2015 के विश्व जल दिवस का थीम “जल और दीर्घकालिक विकास” था
3. वर्ष 2014 के विश्व जल दिवस का थीम “जल और ऊर्जा” थाl
4. वर्ष 2013 के विश्व जल दिवस का थीम “जल सहयोग” थाl
5. वर्ष 2012 के विश्व जल दिवस उत्सव का थीम “जल और खाद्य सुरक्षा” था
6. वर्ष 2017 के विश्व जल दिवस उत्सव का थीम “अपशिष्ट जल” था|
7. वर्ष 2018 के लिए विश्व जल दिवस का थीम “जल के लिए प्रकृति के आधार पर समाधान” था
8. वर्ष 2019 के लिए विश्व जल दिवस का थीम “किसी को पीछे नहीं छोड़ना” था
9. वर्ष 2020 के लिए विश्व जल दिवस का थीम है “जल और जलवायु परिवर्तन”
10. वर्ष 2021 के लिए विश्व जल दिवस का थीम है ” पानी का महत्व ” रखा गया है।
11. वर्ष 2022 के लिए विश्व जल दिवस का थीम है “भूजल, अदृश्य को दृश्यमान बनाना “
12. वर्ष 2023 के लिए विश्व जल दिवस का थीम है “एक्सीलरेटिंग चेंज”- तेज़ी से परिवर्तन “
13. वर्ष 2024 के लिए विश्व जल दिवस का थीम है “शांति के लिए जल का उपयोग “

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.