AB News

World Rapid Championship 2024 : कोनेरु हम्पी बनी मिसाल, दूसरी बार वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैंपयिनशिप खिताब जीत रचा इतिहास

World Rapid Championship 2024

नई दिल्ली। भारत की ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने रविवार को इंडोनेशिया की इरीन सुकंदर को हराकर दूसरी बार विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का खिताब हासिल कर जीत हासिल कर लिया है। बता दें कि इससे पहले हम्पी ने साल 2019 में जॉर्जिया में हुए इस चैंपियनशिप को जीता था।

भारत की नंबर 1 खिलाड़ी चीन की जू वेनजुन के बाद एक से अधिक बार खिताब जीतने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। 37 वर्षीय हम्पी ने 11 में से 8.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला शतरंज खिलाड़ी हैं।

37 वर्षीय हम्पी ने 11 में से 8.5 अंकों के साथ टूर्नामेंट का समापन किया। यह भारतीय ग्रैंडमास्टर के लिए एक निर्णायक जीत थी। उन्हें चैंपियनशिप जीतने के लिए में सिर्फ जीत की ही दरकार थी। ड्रॉ या हार से उनका सपना टूट जाता।

हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। रूस के 18 वर्षीय वोलोदर मुर्जिन ने पुरुष वर्ग में यह खिताब जीता। नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के बाद मुर्जिन दूसरे सबसे कम उम्र के FIDE वर्ल्ड रैपिड चैंपियन हैं। नोदिरबेक ने 17 साल की उम्र में खिताब जीता था।

read more – Mauritius Lowers Flag In Honor Of Manmohan Singh : भारत के बाद मॉरीशस में भी राष्ट्रीय शोक घोषित, डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर मॉरीशस में झुका राष्ट्रीय ध्वज

Exit mobile version