spot_img
Friday, June 20, 2025

PURULIA ACCIDENT : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बोलेरो, बारात से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

PURULIA ACCIDENT पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर...

Latest Posts

WOMAN DIES TO COW ATTACK : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आवारा पशुओं का तांडव, बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर उतारा मौत के घाट, यमराज बनी गाय

WOMAN DIES TO COW ATTACK

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में रूह कंपा देने वाली एक घटना घटित हुई है, जहां एक गाय महिला के लिए यमराज बन गई। खबरों के मुताबिक कुरुक्षेत्र पटेल नगर में न्यू कॉलोनी मेंशनिवार की सुबह घर के बाहर एक बुजुर्ग महिला को गाय ने पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया।

read more – KORBA KUSMUNDA SECL MINE : कोरबा के एसईसीएल कुसमुंडा खदान में लगातार हो रही बारिश के जलभराव से हुआ बड़ा हादसा, निरीक्षण करने गए अधिकारी की मौत

घटना शनिवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मृत महिला का नाम गुरदीप कौर बताया जा राह है जिसकी उम्र करीब 65 साल थी। वहीं, इस भयानक घटना के बाद लोगो में आक्रोश का माहौल है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि हर तीसरे दिन आवारा पशुओं की वजह से यहां कोई न कोई हादसा होते रहता है,

WOMAN DIES TO COW ATTACK

लेकिन बावजूद इसके प्रशासन की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगो को आये दिन काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है। वही इस घटना का वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक घुटनों में परेशानी के चलते बुजुर्ग महिला छड़ी के सहारे बाहर गेट तक आई थी। इसी दौरान गली में आईं 3 गाय में से एक ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। गाय के हमले से बुजुर्ग महिला गली में गिर गई। इसके बाद गाय ने महिला को सींगों से पटकती रही।

WOMAN DIES TO COW ATTACK

जिसके कारण बुजुर्ग महिला बेसुध हो गई। महिला के शरीर से खून निकले लगा, लेकिन इसके बाद भी गाय महिला को पैरों से रौंदती रही। वहां मौजूद लोगो ने महिला को छुड़ाने की कोशिश करते रहे, लेकिन यमराज बनी गाय ने हमला करना जारी रखी। काफी कड़ी मशक्कत के बाद गाय को वहां से भगाया।

इसके बाद परिजन आनन फानन में महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जो कि सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। जिसके बाद से गाय के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत की घटना शहर में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश नजर आया।

मामले को लेकर परिजनों ने शाम करीब पांच बजे ब्रह्मा चौक पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम और डीएसपी ने जल्द लावारिस पशुओं की समस्या समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया।

read more – DELHI COACHING BASEMENT INCIDENT : राजधानी दिल्ली के IAS कोचिंग सेंटर में जलभराव से 3 छात्राओं की डूबकर मौत, NDRF ने 14 छात्रों को बचाया

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.