Who is Odisha New Chief Minister
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब सब की नजरें ओडिशा पर लगी हुई हैं। कौन बनेगा ओडिशा में नया और बीजेपी का पहला सीएम? जिसमे आज होने वाली बीजपी विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। ओडिशा में भाजपा विधायक दल की आज मंगलवार 11 जून को राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए बैठक आयोजन किया गया है।
read more – NEET EXAM PROTEST : NEET परीक्षा रद्द पर रोक लगाने से SC का इनकार, NTA से मांगा जवाब
पार्टी नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सीएम पद के लिए सुरेश पुजारी, मनमोहन सामन और गिरीश मुर्मू का नाम रेस में चल रहा है। इनमें भी सुरेश पुजारी सीएम पोस्ट के लिए मजबूत कैंडिडेट माने जा रहे हैं। सुरेश ब्रजराजनगर विधानसभा सीट से जीते हैं। वहीं, मनमोहन सामल ओडिशा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। गिरीश मुर्मू को पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का करीबी बताया जाता है।
Who is Odisha New Chief Minister
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण बुधवार 12 जून को होना है। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों में से 78 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही बीजेपी ने ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से 20 सीटों पर भी कब्जा कर जीत हासिल की है। तो वही पहले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था, लेकिन मोदी 3.0 कैबिनेट में उन्हें जगह दी गई। लिहाजा वे सीएम की रेस से बाहर हैं।
ओडिशा में CM के लिए कुल छह विधायकों के नाम लिस्ट में शामिल
1. मोहन मांझी: आदिवासी हैं और बाकी दावेदारों में सबसे कम उम्र 53 साल के हैं।
2. केवी सिंह देव: 67 वर्षीय सबसे वरिष्ठ 6 बार के विधायक, मंत्री रह चुके हैं।
3. मनमोहन सामल: प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन खुद चुनाव हार गए हैं।
4. सुरेश पुजारी: 64 साल के हैं। सांसद रह चुके हैं, इस बार विधायक बने हैं।
5. सुरमा पढी: विधायक हैं और लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं।
6. पार्वती परीदा: विधायक हैं। संगठन में कार्य कर चुकी हैं।
Who is Odisha New Chief Minister
अगर पार्टी ने महिला कार्ड चलाया तो विधायक बनीं सुरमा पढी और पार्वती परीदा के भी नाम चर्चे में है। दोनों ही महिलाएं संगठन में कार्य कर चुकी हैं। एक वरिष्ठ नेता ने हालांकि हाल ही में कहा था कि भाजपा नेतृत्व लोगों को चकित कर सकता है, जैसा उसने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किया था। उन राज्यों में मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसे नामों की घोषणा की गई थी, जिनके बारे में राजनीतिक विशेषज्ञों ने अनुमान नहीं लगाया था।
अभी पूरे देश में सिर्फ तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी इकलौती महिला मुख्यमंत्री हैं। पार्टी ने 12 जून को शपथ ग्रहण समारोह से पहले राज्य की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक रोड शो आयोजित करने का प्रस्ताव किया है। राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर भी भाजपा ने जीत हासिल की है।