When will Rohit Sharma Retire from Cricket?: क्रिकेट जगत से इस दिन सन्यास लेंगे रोहित शर्मा, कहा – मेरे अंदर अब वो बात नहीं रह गई है……..

When will Rohit Sharma Retire from Cricket?: क्रिकेट जगत से इस दिन सन्यास लेंगे रोहित शर्मा, कहा – मेरे अंदर अब वो बात नहीं रह गई है……..

Rohit Sharma said that if he wakes up one day and feels that he no longer has the strength, then he will leave cricket

नई दिल्ली. भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट से सन्यास को लेकर बड़ी बात कही है, रोहित शर्मा ने कहा कि अगर वो किसी दिन सोकर उठे और उन्हें लगा कि अब उनके अंदर वो दमखम नहीं रहा है तो फिर वो क्रिकेट छोड़ देंगे, रोहित शर्मा ने ये बयान इंडिया-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद दिया, जिसकी अब मीडिया में काफी चर्चा है.

क्रिकेट जगत से इस दिन सन्यास लेंगे रोहित शर्मा, कहा - मेरे अंदर अब वो बात नहीं रह गई है........ab news

इसे भी पढ़े – बाबर आजम ने रचा इतिहास, T20 में तोड़ा WORLD RECORD, विराट और गेल को भी पछाड़ा

भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में खेले गये पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने एक पारी और 64 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज की एवं सीरीज पर 4-1 से कब्ज़ा किया, इंग्लैंड की पहली पारी के 218 रनों के जवाब में भारत ने पहली पारी में 477 रन बनाये और 259 रनों की विशाल बढ़त हासिल की.

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा - ab news

इसे भी पढ़े – BCCI के सचिव की खिलाड़यों को चेतावनी! कॉन्ट्रैक्ट किया है, रणजी खेलने से मना नहीं कर सकते हैं खिलाड़ी, वरना होगी कार्रवाई

दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 195 रनों पर ढेर हो गई और उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा, रविचंद्रन अश्विन ने 100वें टेस्ट में 9 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया, वहीं यशस्वी जायसवाल को सीरीज में 712 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.

Rohit Sharma said that if he wakes up one day and feels that he no longer has the strength, then he will leave cricket ab - news

मैच के बाद जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने अपने फ्यूचर को लेकर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा, अगर एक दिन मैं सोकर उठा और मुझे लगा कि मेरे अंदर अब वो बात नहीं रह गई है, तब मैं क्रिकेट खेलना छोड़ दूंगा, मुझे लगता है कि पिछले 2-3 साल से मैंने अपने गेम को और भी बेहतर किया है.

इसे भी पढ़े – IND VS ENG: भारत में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अश्विन, अनिल कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़ा

आपको बता दें कि रोहित शर्मा पिछले कई साल से भारत के लिए खेल रहे हैं, उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में दमदार प्रदर्शन किया है, वो तीनों फॉर्मेट में टीम के कप्तान भी बने और बेहतरीन तरीके से टीम को लीड किया, हालांकि अभी तक वो कप्तान के तौर पर आईसीसी टाइटल नहीं जीत पाए हैं.

Cricket स्पोर्ट