spot_img
Wednesday, June 18, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

Weather Update : दिल्ली से लेकर देहरादून तक मौसम ने बदली करवट, कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ गर्मी का दौर जारी

Weather Update

रायपुर। दिल्ली-एनसीआर में तापमान अधिकतम 36°c और 26°c न्यूनतम रहेगा। हवा की रफ्तार 11 से लेकर 26 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जाएगी। दिल्ली के बाद देश के बाकी हिस्सों में भी मौसम ने करवट ली है। सबसे पहले बात करते हैं मध्य प्रदेश की।

मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। राजधानी भोपाल की तो यहां 40°c अधिकतम और न्यूनतम तापमान 22°c तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 15 किमी से लेकर 56 प्रति घंटा तक जा सकती है।

इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 36°c जबकि न्यूनतम 26°c डिग्री तक जा सकता है। हवा की रफ्तार 13 किमी से लेकर 37 किमी प्रति घंटा तक दर्ज हो सकती है।

Weather Update

वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का न्यूनतम तापमान 21°c जबकि 33°c अधिकतम तापमान जा सकता है। हवा की रफ्तार 11 किमी लेकर 26 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास के इलाके में आज न्यूनतम तापमान 23°c और अधिकतम 39°c तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 11 किमी से लेकर 30 किमी प्रति घंटा तक दर्ज हो सकती है। मध्य भारत समेत पश्चिमी इलाके से लेकर झारखंड ओडिशा तक जारी गर्मी की रफ्तार पर पश्चिमी विक्षोभ के बादल और बारिश की वजह से ब्रेक लग गया है।

शुक्रवार सुबह भी जबलपुर में कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। पूरे दिन बादलों की आवाजाही व तेज हवा चलती रही। इसके चलते गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। दिन व रात के तापमान में कमी आई। मौसम विभाग की मानें, तो दो दिन तक जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में मौसम विगड़ा रहेगा। 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, धूल भरी आंधी चल सकती है। तेज बारिश के समीकरण बन रहे हैं। सम्भाग के जिलों में कहीं कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि के भी आसार हैं। शनिवार को जबलपुर में धूल भरी आंधी चलने, गरज चमक के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update

वहीं छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल अभी छटे नहीं है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में आंधी तूफान चलने और बारिश होने की चेतावनी जारी की है। शनिवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

दो दिन पहले छत्तीसगढ़ के लोगों ने मौसम का विकराल रूप देखा। वहीं अब एक और तूफान आने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी किया है कि प्रदेश में अभी 5 मई तक अधड़ और बारिश के हालत बने हुए हैं। इसका असर मध्य छत्तीसगढ़ में दिखेगा। रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 5 मई तक अंधड़ के साथ बारिश होगी। कहीं-कहीं ओले भी गिरेंगे। इसके कारण अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा।

बारिश के कारण प्रदेशभर में पारा लुढ़का है और सामान्य से 4 डिग्री तक कम हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 37.4 डिग्री रायपुर का रहा, जबकि सबसे कम तापमान 18 डिग्री पेंड्रारोड का रहा।

Weather Update

पश्चिम विक्षोभ और दो द्रोणिका जैसे सिस्टम से प्रदेश में लू चलने के बजाय बारिश हो रही है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर रहे हैं। बारिश से राहत तो है, लेकिन किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। यही नहीं, अंधड़ भी जमकर तबाही मचा रही है। रायपुर में शनिवार को दोपहर में तेज धूप रही, हल्की उमस महसूस हुई, लेकिन तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि “छत्तीसगढ़ में 3 सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से मौसम बदला हुआ है। एक द्रोणीका बनी हुई है जो पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर विदर्भ से होते हुए अंदरूनी कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस मध्य स्तर पर 5.8 से लेकर 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण पंजाब और उत्तर राजस्थान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में है। एक ईस्ट वेस्ट ट्रफ़ पूर्वी पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक उत्तर छत्तीसगढ़ और झारखंड से होते हुए लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बनी हुई है.”

इसी चलते 4 मई तक प्रदेश की कुछ स्थानों पर गरज चमक से अंधड़ चलने के साथ ही कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। द्रोणिका का प्रभाव कम होने के बाद 5 मई से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव दिखेगा। प्रदेश की अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट आएगी। फिलहाल छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

Read more – Aaj Ka Rashifal 4 MAY : जानिए वैशाख शुक्ल सप्तमी पर आज का राशिफल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रखनी होगी सावधानी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.