spot_img
Monday, June 16, 2025

BSF Jawan killed Colleague : BSF जवान ने सहकर्मी की गोली मारकर की हत्या, मुर्शिदाबाद में 13 राउंड फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

BSF Jawan killed Colleague मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक...

Latest Posts

Weather Update : दिल्ली-NCR में बादल व बूंदाबांदी के आसार, भोपाल में तेज धूप के बीच गर्मी से थोड़ी राहत

Weather Update

रायपुर। आज दिल्ली-एनसीआर में तापमान 39°c अधिकतम और 27°c न्यूनतम रहेगा। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा। सुबह धूप रहेगी दोपहर बाद बादल हो सकते हैं और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

वहीं मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। राज्य के कई जिलों का तापमान काफी गिर गया है। राजधानी भोपाल की तो यहां न्यूनतम तापमान 22°c जबकि 42°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा। मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी लेकिन तेज गर्मी से हल्की राहत रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री तक जा सकता है। हवा की रफ्तार 21 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा। सुबह मौसम साफ रहेगा। दोपहर होते तक बादल छाएंगे जिससे बूंदा बांदी की संभावना तीस फीसदी से ज्यादा नहीं है।

Weather Update

वहीं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का। देहरादून का न्यूनतम तापमान 23°c जबकि 29°c अधिकतम तापमान जा सकता है। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा। प्रदेश में मौसम का मिजाज गड़बड़ रहेगा। बादलों के साथ बारिश की संभावना है। यानि कहीं कहीं हल्की से तेज बौछारें गिर सकती है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आसपास के इलाके में आज न्यूनतम तापमान 26°c और अधिकतम 40°c तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 11 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा। दोपहर तक मौसम साफ रहेगा। बादल हो सकते हैं लेकिन बारिश की जरा भी संभावना नहीं है।

प्रदेश में आने वाले दो दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस बीच कहीं हल्‍की तो कहीं मध्‍यम बारिश हो सकती है। इस बीच करीब 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। दो दिनों के बाद फिर हवा की गति बढ़ने की संभावना है और यह गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर तमिलनाडु तक एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका फैली हुई है, जो 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से शुरू होकर विदर्भ, मराठवाड़ा, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक पहुंचती है। इस मौसमी गतिविधि का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है।

इस द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से आज छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसके साथ ही गरज-चमक, तेज आंधी, बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि कुछ जगहों पर हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Weather Update

तापमान के बाद देश के ओवर ऑल मौसम की बात करे तो अप्रैल का महीना विदा लेने को है और मई की शुरुआत से पहले मौसम ने उत्तर भारत समेत, मध्य और तटीय इलाकों में करवट लेनी शुरू कर दी है। बीते हफ्ते जहां जबरदस्त गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था तो मध्य भारत के कुल इलाकों में हल्की बारिश से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 30 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में धूप के साथ-साथ आंधी-तूफान की संभावना बन रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है।

दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में वर्षा कम होने से मौसम खुलने की संभावना है। आज एक मई से लेकर 02 मई तक पूर्वी और मध्य भारत में गरज, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा के साथ वर्षा होने के आसार हैं। वहीं, उत्तर-पश्चिमी भारत में 01 मई 2025 से गरज, धूल भरी आंधी और तेज हवा के साथ वर्षा का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में ठंडक घुल गई है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्की से मध्यम बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है और कोहरे ने दृश्यता पर असर डाला है।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 30 को भी कई इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान था। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि यह अस्थिर मौसम 3 मई तक बना रह सकता है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। बिहार के कुछ हिस्सों में भी हल्की फुहारें पड़ने के आसार हैं।

देश के पश्चिम में मौजूद सबसे गर्म इलाकों में शामिल राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रेगिस्तानी इलाकों में पारा चढ़ने से दिन चढ़ते ही लू जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल राजस्थान में गर्मी से राहत के आसार कम ही हैं और यह दौर कुछ और दिन जारी रह सकता है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.