spot_img
Tuesday, October 14, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

Weather Update : कई राज्यों में हीटवेव का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट – 12 जून से राहत के आसार

Weather Update

रायपुर। देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर भारत भीषण गर्मी की मार झेल रहा है तो दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश का असर दिखाई देने लगा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से मौसम से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है।

दिल्ली में लू का कहर, ऑरेंज अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गर्मी अपने चरम पर है। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। हवा की रफ्तार 11 से 40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है। हीटवेव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से परहेज करने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Weather Update

मध्य प्रदेश में नौतपे जैसे हालात, 15 जिलों में हीटवेव अलर्ट

मध्य प्रदेश के कई शहरों में पारा 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। भोपाल में अधिकतम तापमान 41 डिग्री, न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 12 से 39 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 15 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, हालांकि कुछ हिस्सों में 13 जून से बारिश की संभावना है।

उत्तर प्रदेश: लू के साथ राहत के संकेत

लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रह सकता है। हवा 13 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। पूर्वांचल के जिलों में 12 जून से बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

देहरादून समेत उत्तराखंड के जिलों में बारिश का दौर शुरू

देहरादून में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रह सकता है। हवा की रफ्तार 7 से 31 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। मौसम विभाग ने 12 जून से पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 13 जून से सभी 13 जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे मानसून की दस्तक मानी जा रही है।

Weather Update

छत्तीसगढ़ में भी मानसून के संकेत

रायपुर में अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान दर्ज हो सकता है। 12 जून से बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं, जो 16 जून तक जारी रह सकता है। सभी जिलों में मानसून की झमाझम बारिश की संभावना है।

देश का ओवरऑल वेदर अपडेट 

देश के दक्षिणी हिस्सों में मानसून की शुरुआत के चलते मौसम सुहाना बना हुआ है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों – दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार, राजस्थान – में लू और चिलचिलाती धूप ने हालात बिगाड़ दिए हैं। कुछ जगहों पर तापमान 46-47°C तक पहुंच चुका है।

हालांकि, 12 जून से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में धूलभरी आंधी, बादल और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर राज्यों – ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय – में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में बाढ़ और बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है। दक्षिण भारत के कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना समेत मुंबई में मानसूनी बारिश का दौर जारी है।

Weather Update

सावधानी ही सुरक्षा
  • मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि इस गर्मी में:
  • दिन में बाहर निकलने से बचें
  • अधिक से अधिक पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लें
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें
  • मौसम अपडेट पर नज़र रखें

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.