AB News

Weather Update : देशभर में बदला मौसम का मिज़ाज, कई राज्यों में बारिश और तेज़ आंधी का अलर्ट

Weather Update

रायपुर। देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों तक बारिश, तेज़ हवाएं और आंधी का सिलसिला जारी है। जानिए प्रमुख शहरों और राज्यों का वेदर अपडेट:

दिल्ली:

राजधानी में आज अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 29°C रह सकता है। 13-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 31 मई को बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तेज़ हवाएं 50 किमी/घंटा तक जा सकती हैं।

मध्य प्रदेश (भोपाल, इंदौर):

भोपाल में अधिकतम 38°C और न्यूनतम 25°C तापमान रहेगा। 15-41 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इंदौर सहित कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मानसून महाराष्ट्र से आगे बढ़ रहा है, साथ ही राजस्थान से उठी चक्रवाती गतिविधि का असर भी दिखेगा।

Weather Update

उत्तर प्रदेश (लखनऊ):

लखनऊ में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 29°C रहने की संभावना है। हवा की गति 15 से 50 किमी/घंटा तक रह सकती है। अगले 2 दिन बारिश, गरज और तेज़ हवा का अलर्ट, जिससे 60 जिलों में राहत मिलेगी।

उत्तराखंड (देहरादून):

देहरादून में अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 23°C रहेगा। 31 मई को भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी है। आंधी की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

छत्तीसगढ़ (रायपुर):

रायपुर में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम 28°C रहेगा। हवा 17 से 42 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। मानसून ने पहले ही दस्तक दे दी है, जिससे आंधी-पानी और बिजली गिरने की संभावना है।

Weather Update

पूरे देश का हाल:

उत्तरी राज्यों (बिहार, यूपी, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान) में तेज़ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी। कई राज्यों में ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है।

पूर्वोत्तर राज्य (ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल) और दक्षिण के राज्यों (केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटक, गोवा) में भारी बारिश की संभावना। वहीं स्काईमेट ने बताया है कि अगले 24 घंटे में देशभर में तापमान में गिरावट हो सकती है।

देश के कई हिस्सों में बदला हुआ मौसम लोगों को गर्मी से राहत जरूर देगा, लेकिन तेज़ हवाएं, वज्रपात और बारिश के चलते सतर्कता बरतना ज़रूरी है। प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें।

Exit mobile version