spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Weather reports update : मौसम ने बदला रंग, अब सताएगी गर्मी की जंग! देशभर में हीटवेव का कहर, सावधानी ही बचाव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather reports update

रायपुर। आज 11 अप्रैल है और देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी अपने चरम की ओर बढ़ रही है। आज देश के कई इलाकों में लू चल सकती है। सबसे पहले बात करते हैं देश की राजधानी दिल्ली की। दिल्ली समेत आसपास के इलाके में गर्मी बनी रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान 24°c न्यूनतम और 39°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा रह सकती और इसका रुख पश्चिमी रहेगा। कुछ इलाकों में बाछल छाए रहने की भी संभावना है।

READ MORE – 11 April 2025 Ka Rashifal : नक्षत्रों की नजर, कैसा रहेगा आज का सफर? जानिए किसका दिन है खास? कुंभ राशि वालों को आज मिल सकती है खुशखबरी!

दिल्ली
  • 39°c अधिकतम
  • 24°c न्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा और इसका रुख पश्चिमी रहेगा। कहीं कहीं बादल छाएं रहेंगे।

देश की राजधानी दिल्ली के बाद कुछ प्रमुख राज्यों की राजधानियों के मौसम पर भी नजर डालते हैं। सबसे पहले अपडेट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से। बुधवार रात कुछ इलाकों में अचानक हुई बूदाबांदी व हल्की बारिश से गुरुवार को गर्मी थोड़ी काबू में रही। कुछ इलाकों में बादल छाए रहे और आज यानी शुक्रवार को भी बादलों के साथ कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर के आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान 22°c और अधिकतम 42°c तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा।

Weather reports update

रायपुर
  • 42°c अधिकतम
  • 22°cन्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा

इसके बाद बात करते हैं पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ा रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 24°c जबकि 40°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर पश्चिम रहेगा।

भोपाल
  • 40°c अधिकतम
  • 24°c न्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर पश्चिम रहेगा

भोपाल के बाद रुख करते हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का । लखनऊ में भी गर्मी भोपाल जैसी रहने वाली है। हालांकि हल्के बादल छाए रहने का भी संकेत है। प्रदेश के पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। यहां न्यूनतम तापमान 24°c जबकि 40°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा रहेगी और इसका रुख दक्षिण की ओर रहेगा।

Weather reports update

लखनऊ
  • 40°c अधिकतम
  • 24°c न्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण की ओर रहेगा

अब रुख करते हैं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की की राजधानी देहरादून का। पहाड़ी राज्य होने के बाद भी यहां गर्मी का असर मैदानी इलाकों जैसा ही बना हुआ है, लेकिन कुछ क्षेत्र में विशेष में हल्के बादलों का भी संकेत है। शुक्रवार को देहरादून का न्यूनतम तापमान 22°c जबकि 33°c अधिकतम तापमान जा सकता है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा

देहरादून
  • 33°c अधिकतम
  • 22°c न्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा

Weather reports update

देश के बाकि हिस्से में भी देखा जाए तो सूर्यदेव आग उगल रहे हैं। दिन से पारा लगातार 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। बुधवार और गुरुवार को भी गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। दिन की गर्मी का असर रात में भी दिखा है। घरों में एसी व कूलर नॉन स्टॉप चल रहे हैं। अब मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो गुरुवार को हीटवेव का असर रहा। लेकिन शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर मौसम बदलेगा और बादल बारिश की स्थिति बनेगी।

मौसम विभाग ने लोगों को घर से निकलते समय मौसम की जानकारी चेक करने, बिजली गिरने के समय मोबाइल फोन व मेटल वस्तुओं से दूरी बनाए रखने और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। किसान भाई भी फसलों की सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतें। उत्तर प्रदेश के नागरिकों से अपील है कि वे मौसम की लेटेस्ट जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों को ही फॉलो करें और सावधानी बरतें।

READ MORE – Mumbai Attacks Accused Tahawwur Rana Extradited : NIA की बड़ी कामयाबी, तहव्वुर राणा को अमेरिका से लाया भारत, कोर्ट ने दी 18 दिन की कस्टडी

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.