weather reports : पश्चिमी हवा के साथ मौसम में हलचल, एमपी-छत्तीसगढ़ में बादलों की हल्की दस्तक, लेकिन गर्मी का दौर फिर लौटेगा!

weather reports : पश्चिमी हवा के साथ मौसम में हलचल, एमपी-छत्तीसगढ़ में बादलों की हल्की दस्तक, लेकिन गर्मी का दौर फिर लौटेगा!

weather reports

रायपुर। देश की राजधानी दिल्ली समेत प्रमुख राज्यों की राजधानियों और उनके आसपास के इलाकों में हो रही मौसम की हर हलचल का देंगे आपको पूरो अपडेट। सबसे पहले खबर देश की राजधानी दिल्ली की। दिल्ली में 12 अप्रैल को बारिश और तेज हवा से राहत मिलेगी, लेकिन 14 अप्रैल से हीटवेव की संभावना है। तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है।

उधर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी लू की चेतावनी है। जबकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। बहुत हल्की बारिश / फुहारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है

देश की राजधानी दिल्ली में में न्यूनतम तापमान 22°c न्यूनतम और 36°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 00 किमी प्रति घंटा रह सकती और इसका रुख पश्चिमी रहेगा। कुछ इलाकों में बाछल छाए रहने की भी संभावना है।

weather reports

दिल्ली
  • 22°c अधिकतम
  • 36°c न्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटा और इसका रुख पश्चिमी रहेगा। कहीं कहीं बादल छाएं रहेंगे।

देश की राजधानी दिल्ली के बाद कुछ प्रमुख राज्यों की राजधानियों के मौसम पर भी नजर डालते हैं। सबसे पहले अपडेट छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से। रायपुर के आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान 26°c और अधिकतम 42°c तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा।

रायपुर
  • 42°c अधिकतम
  • 26°cन्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण पश्चिम रहेगा

इसके बाद बात करते हैं पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की। प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ा रहेगा। यहां न्यूनतम तापमान 00°c जबकि 00°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर पश्चिम रहेगा।

weather reports

भोपाल
  • 38°c अधिकतम
  • 22°c न्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 17 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर पश्चिम रहेगा

भोपाल के बाद रुख करते हैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का । लखनऊ में भी गर्मी भोपाल जैसी रहने वाली है। हालांकि हल्के बादल छाए रहने का भी संकेत है। प्रदेश के पूर्वांचल, तराई और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जिलों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। यहां न्यूनतम तापमान 25°c जबकि 38°c अधिकतम तापमान रह सकता है। हवा की रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा रहेगी और इसका रुख दक्षिण की ओर रहेगा।

लखनऊ
  • 38°c अधिकतम
  • 25°c न्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 4 किमी प्रति घंटा और इसका रुख दक्षिण की ओर रहेगा

अब रुख करते हैं पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की की राजधानी देहरादून का। देहरादून का न्यूनतम तापमान 20°c जबकि 33°c अधिकतम तापमान जा सकता है। हवा की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा

weather reports

देहरादून
  • 33°c अधिकतम
  • 20°c न्यूनतम
  • हवा की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटा और इसका रुख उत्तर की ओर रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में देश के मध्य भाग में एक पश्चिमी विक्षोभ दोणिका के रूप में सक्रिय है। पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बन रहा है। उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना है। पश्चिमी राजस्थान से लेकर मध्यप्रदेश से होते हुए उत्तर-पश्चिमी विदर्भ तक एक दोणिका (ट्रफ लाइन) बनी हुई है। इससे तेज गर्मी के चीच आंधी, बादल और बूंदाबांदी की एंट्री हो गई।

नए सिस्टम सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार व धूल भरी आंधी चली। फिर भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार एक और दोणिका दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ और झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल तक बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। इससे कहीं-कहीं बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 11 और 12 अप्रैल को बारिश की चेतावनी जारी की है।

read more – 12 April 2025 Ka Rashifal : आज बदलेंगे सितारे, हर राशि के लिए खास संदेश, जानिए किन राशियों के संबंध होंगे मजबूत और कौन रहेगा भावनात्मक उलझनों में!

Breaking News National News and Politics