Wayanad Result Live :  वायनाड से प्रियंका गांधी 460 वोटों से आगे, बीजेपी को लगा झटका

Wayanad Result Live : वायनाड से प्रियंका गांधी 460 वोटों से आगे, बीजेपी को लगा झटका

Wayanad Result Live

वायनाड। केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर सभी की निगाहें हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली हुई केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग हो चुकी है। यहां मतगणना सुबह आठ बजे शुरू होगी और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। बता दें कि प्रियंका गांधी का मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दिग्गज नेता सत्यन मोकेरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नव्या हरिदास से है।

गौरतलब है कि वायनाड की सीट राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी। राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव में वायनाड के अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से भी जीत हासिल की थी, जिसके बाद उन्होंने वायनाड सीट छोड़ दी थी। उधर पलक्कड़ उपचुनाव के मतों की गिनती पलक्कड़ के विक्टोरिया कॉलेज में की जा रही है। आज हो रही वोटों की गिनती में अभी शुरुआती रुझानों में प्रियंका गांधी को बढ़त मिल गई है। और बीजेपी पिछड़ गई है।

Wayanad Result Live

वायनाड लोकसभा सीट के तहत विधानसभा की 7 सीटें आती हैं। इनमें वायनाड जिले की मनंतावाडी (रिजर्व), सुल्तान बथेरी (रिजर्व), कलपेट्टा, कोझिकोड जिले की तिरुवमबाडी तथा मलप्पुरम जिले की निलांबुर, ईरानद और वंडूर सीटें शामिल हैं।

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनावों में राहुल गांधी ने इस सीट पर चुनाव लड़कर कुल 7,06,367 वोट हासिल कर जीत का सहेरा अपने सिर पर बांधा था। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक राहुल गांधी को कुल 64.94 फीसदी वोट मिले थे। उस समय दूसरे स्थान पर रहे भाकपा (मार्क्सवादी) के पीपीसुनीर को महज 2,74,597 वोट मिले थे।

read more – Raipur South By Election Result 2024 : रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में आज थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना, 19 राउंड में वोटों की गिनती, किसके सिर बंधेगा सेहरा……

 

 

Breaking News National News and Politics