Wayanad Landslides News : केरल के वायनाड भूस्खलन में 4 दिन बाद मलबे से जिंदा निकाले गए 4 लोग, 300 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Wayanad Landslides News : केरल के वायनाड भूस्खलन में 4 दिन बाद मलबे से जिंदा निकाले गए 4 लोग, 300 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Wayanad Landslides News

केरल के वायनाड में 30 जुलाई की सुबह भूस्खलन हुई। भारतीय सेना ने भूस्खलन के चार दिन बाद चार लोगों को जिंदा बाहर निकाला। जिसमे दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। ये लोग पदावेट्टी कुन्नू में फंसे हुए थे। इनमें से एक महिला को चलने में दिक्कत आ रही है। घायल महिला का इलाज किया जा रहा है। भूस्खलन के चौथे दिन शुक्रवार को बचावकर्मियों की 40 टीम ने बारिश और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया और चार लोगों को बचाया।

read more – Sawan Shivratri 2024 : सावन शिवरात्रि पर आज होगा महादेव का अभिषेक, जानिए पूजा विधि, महत्व, इन चीज़ों का लगाए भोग

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक बचावकर्मियों द्वारा मलबा हटाए जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गयी है। भूस्खलन से नष्ट हो चुकी सड़कें व पुल के टूट जाने और भारी उपकरणों की कमी के कारण बचाव दल को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बचाव दल के कर्मियों को कीचड़ और बड़े-बड़े उखड़े हुए पेड़ों को हटाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Wayanad Landslides News

पेड़ों के गिरने से मकान और अन्य इमारतें पूरी तरह से नष्ट हो गये। आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव प्रयासों का समन्वय कर रहे राज्य के राजस्व मंत्री के. राजन ने बताया कि सेना, नौसेना, (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) एनडीआरएफ और पुलिस सहित 1,600 से अधिक बचावकर्मी भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान में जुटे हैं।

बता दें, भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र अट्टामाला और आरणमाला, मुंडक्कई, पंचिरिमट्टम, वेल्लारीमाला गांव, जीबीएचएसएस वेल्लारीमाला और नदी तट सहित छह क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इस बचाव अबियान में स्थानीय और वन विभाग के कर्मियों के साथ-साथ सेना, एनडीआरएफ, डीएसजी, तटरक्षक बल, नौसेना और एमईजी के कर्मियों का पूरी सहयोग मिल रहा हैं।

वही ADGP अजित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक लगभग 300 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि मलबा हटाने के साथ-साथ लापता लोगों की तलाश जारी है। अगले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगी कि इस हादसे में और कितने लोगों की जानें गई है, और कितने लोग अभी तक लापता हैं।

read more – IAS Transfer in CG : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अफसरों समेत 3 जिलों के कलेक्टर बदले, देखिये लिस्ट

Breaking News National News and Politics