Wayanad Disaster
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने इस वर्ष जुलाई में केरल के वायनाड में आई भूस्खलन की भीषण तबाही को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि कि इसी साल जुलाई में वायनाड में हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
तो वहीं, कई परिवारों को बेघर होना पड़ा था। जिसको लेकर अगस्त में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर वायनाड लैंडस्लाइड को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की थी। इसके अलावा राहुल गांधी ने भी 7 अगस्त को लोकसभा में यही मांग की थी।
Wayanad Disaster
लेकिन इसको लेकर 10 नवंबर को गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने केरल सरकार को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि SDRF-NDRF के मौजूदा दिशा-निर्देशों के तहत किसी भी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई प्रावधान नहीं है।
बता दें कि केरल सरकार केन्द्र सरकार से मांग कर रही है कि इसे ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित किया जाए साथ ही प्रभावित लोगों को पुनर्वास के लिए सहायता भी प्रदान की जाए। दरअसल, वायनाड में 29 जुलाई की रात करीब 2 बजे और 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुए थे। इसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने X पर एक पोस्ट में कहा कि वायनाड लैंडस्लाइड से हुई तबाही के बावजूद भाजपा सरकार इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने से इनकार कर रही है। यह केवल लापरवाही नहीं है, यह उन लोगों के साथ अन्याय है, जिन्होंने अकल्पनीय नुकसान झेला है। वायनाड के लोग इससे बेहतर के हकदार हैं।