spot_img
Wednesday, October 15, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

VOTING PERCENTAGE ON PHASE 2 : दूसरे चरण में छत्‍तीसगढ़ की तीनों सीटों पर मतदान जारी, नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर में 20.50 फीसदी मतदान, कांकेर प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने सपरिवार किया मतदान

VOTING PERCENTAGE ON PHASE 2

छत्तीसगढ़ की कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। यह मतदाताओं में भरी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग मतदान करने के लिए सुबह से ही लम्बी लाइन लगा कर अपनी पारी का इंतजार कर रहे है। इसमें 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान होना है।

READ MORE – LOK SABHA ELECTION SECOND PHASE: देश में दूसरे का चरण का मतदान, छत्तीसगढ़ की तीन सीटों समेट देश की 88 सीटों पर होगा मतदान

मतदान दल अपने समय से पोलिंग बूथ पर पहुंच गए हैं। प्रदेश की बात करें तो छत्तीसगढ़ की तीन सीटें कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद संसदीय क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे।

प्रदेश में दूसरे चरण की वोटिंग के लिए आयोग ने 6567 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों में 10572 बीयू, 7974 सीयू और 8661 वीवीपैट लगे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से कांकेर, मोहला-मानपुर और कोंडागांव के 55 बूथों को शिफ्ट किया गया है। साथ ही यहां पर अतिरिक्त फोर्स को तैनात किया है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी।

VOTING PERCENTAGE ON PHASE 2

सुबह 9 बजे तक राजनांदगांव विधानसभावार मतदान

डोंगरगांव- 15.12% मतदान
डोंगरगढ़- 8.39% मतदान
कवर्धा- 13% मतदान
खैरागढ़- 17.03% मतदान
खुज्जी- 18.21% मतदान
मोहला-मानपुर- 20.50% मतदान
पंडरिया- 13% मतदान
राजनांदगाव- 14.53% मतदान

सुबह 9 बजे तक कांकेर विधानसभावार मतदान

अंतागढ़ -17.90
भानुप्रतापपुर -21.00
डौंडीलोहारा -18.19
गुनडरडीही0-14.50
कांकेर -20.00
केशकाल -20.57
संजारीबालोद -15.41
सिहावा -13.50
कांकेर एसी प्रतिशत 17.52

कांकेर में कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मतदान केंद्र जाकर गृह ग्राम कोरर के मतदान किया है।

VOTING PERCENTAGE ON PHASE 2

कांकेर में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान एक अलग नजारा देखने को मिला। अलबेलापारा की महिला मतदाता वर्षा सिन्हा ने हल्दी रश्म के बाद मतदान करने पहुंची। आज वर्षा सिन्हा की बारात आने वाली है बारात आने से पहले हल्दी लगी दुल्हन ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

READ MORE – CGPSC SCAM : छत्तीसगढ़ में सीबीआई जांच से हटा बैन, बिरनपुर हत्याकांड और CGPSC घोटाले पर होगी जांच, प्रदेश में कही भी हो सकती जांच

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.