Voting percentage on Bastar Lok Sabha seat
बस्तर। लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए मतदान चल रहा है। पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की सुबह से लम्बी कतार लगी है। इस बार बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा-कांग्रेस सहित 11 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे। पिछली बार इस सीट पर 71.64% वोटिंग हुई थी।
मतदान के लिए 1961 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों में से 159 नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की है। जबकि 69 अंदरूनी मतदान केंद्रों में रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जाएंगी। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए लगभग 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।
Voting percentage on Bastar Lok Sabha seat
बस्तर के संवेदनशील इलाकों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और सामान्य इलाकों में सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। वहीं चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे। इसी बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 9 बजे तक के वोटिंग परसेंटेज जारी कर दिए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा आंकड़े के मुताबिक बस्तर लोकसभा में अब तक 12.02 % मतदान हुआ है।
कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के क्षेत्र कोंटा (सुकमा) में पहले 2 घंटे में 6.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह सभी विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम है। वहीं, सबसे ज्यादा मतदान अभी तक बस्तर विधानसभा क्षेत्र में 17.5 फीसदी हुआ है। भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप इसी क्षेत्र से आते हैं। बस्तर संसदीय सीट पर बीजेपी के महेश कश्यप और कांग्रेस के कवासी लखमा के बीच कड़ा मुकाबला है। कवासी लखमा ने सुकमा के नागारास में परिवार के साथ मतदान किया। लखमा ने कहा कि पूरा छत्तीसगढ़ मेरा परिवार है।