Viral Video Of Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में महिला ने सीट को लेकर की ऐसी हरकत जिसे देख लोग भी शर्माए, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video Of Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो में महिला ने सीट को लेकर की ऐसी हरकत जिसे देख लोग भी शर्माए, वीडियो हुआ वायरल

Viral Video Of Delhi Metro

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इसमें लोगों के बीच मारपीट, गाली-गलौच तक की वीडियो देखने को मिलता है। इस वजह से कई बार लोग दिल्ली मेट्रो की तुलना ‘बिगबॉस शो’ से करने से भी नहीं चूकते हैं। एक बार फिर से लोगों को ऐसा ही एक और मामला सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है।

जहां सीट ना मिलने के कारण एक महिला भड़क गई और वह गुस्से में सीट पर बैठे युवक के गोद में जाकर बैठ गई। बताया जा रहा है कि इस महिला ने सीट पर बैठे युवक को वहां से उठने को कहा। लेकिन युवक ने ऐसा करने से मना कर दिया। उसके बाद गुस्साई महिला जबरदस्ती उसके गोद में जाकर बैठ गई।

READ MORE – BILASPUR NEWS : बिलासपुर रेलवे स्टेशन में अब लजीज व्यंजनों के साथ शहरवासी कर सगेंगे सफर

महिला को ऐसे जबरन गोद में बैठते हुए देख युवक के बगल में बैठा शख्स अपनी सीट से उठ कर खड़ा होकर वहां से चला जाता है। लेकिन इसके बाद भी वह महिला नहीं मानी और वह युवक के गोद में ही बैठी रही। इसके बाद भी महिला जबरदस्ती बैठते हुए कहती है- हमें क्या है हम भी बेशर्म बन जाएंगे… हमें क्या फर्क पड़ेगा। महिला शख्स को धमकाते हुए कहती है- आपको फर्क पड़ेगा, वो भी अभी नहीं, रात को। क्लिप में महिला आगे कहती है, हम नियम कायदों से चलने वाले लोग हैं।। हम रूल क्यों तोड़ें?

महिला की गलती देख वहां अन्य मौजूद लोगो ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और बहस करने लगती है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ShoneeKapoor नाम के यूजर ने पोस्ट किया है और कैप्शन में लिखा है- इस महिला ने एक लड़के को उठने के लिए कहा। जब उसने मना कर दिया तो वह जबरदस्ती उसके गोद में बैठ गई और तमाशा खड़ा कर दिया। पिछली बार, मुझे याद है, जब यह एक आदमी द्वारा किया गया था तब इसे सेक्सुअल असॉल्ट के रूप में देखा गया था।

READ MORE –  CROCODILE ENTERS VILLAGE : अचानक मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों मे दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू कर खुटाघाट जलाशय में छोड़ा

National News and Politics वायरल