Viral Video : मेरठ में शादी की खुशियां में छाया मातम, बहन की शादी में डांस करते समय युवती की मौत का वीडियो वायरल

Viral Video : मेरठ में शादी की खुशियां में छाया मातम, बहन की शादी में डांस करते समय युवती की मौत का वीडियो वायरल

Viral Video

मेरठ। यूपी के मेरठ में एक लड़की की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते है की कैसे डांस करते-करते 18 साल की लड़की की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। युवती की पहचान रिमशा के रूप में की गई है।

read more – PRESIDENT DRAUPADI MURMU : एक मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा, रामलला के दर्शन कर सरयू आरती में होंगी शामिल

वह शुक्रवार शाम को अपनी बहन के ‘हल्दी समारोह’ में डांस कर रही थी। लेकिन इसी दौरान दुल्हन की बहन अचानक से गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डांस के दौरान मौत का वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। जिसके बाद अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Viral Video

रिश्तेदार लड़की को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डाक्टरों ने रिमशा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने रिमशा का अंतिम संस्कार कर दिया। शादी के घर में गम का माहौल छा गया।

यह पूरी घटना मेरठ के थाना लसाड़ी के अहमदनगर क्षेत्र का है, जहां रिमशा नाम की लड़की की डांस के दौरान मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बहन की हल्दी के प्रोग्राम में डांस करते-करते छोटी बहन जमीन पर गिर पड़ी और गिरते ही उसकी मौत हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से डांस करते-करती लड़की को अचानक बेहोशी छाई और मौत की आगोश में हमेशा के लिए सो गई।

read more – RAIPUR NEWS : लोकसभा चुनाव में चेकिंग के दौरान पिकअप से 50 लाख कैश बरामद, रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता

Breaking News National News and Politics वायरल