Vasantrao Chavan Passes Away : महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद वसंत चव्हाण का 70 साल की उम्र में निधन, लम्बे समय से थे बीमार, हैदराबाद के क्रीम्स अस्पताल में लीं अंतिम सांस

Vasantrao Chavan Passes Away : महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद वसंत चव्हाण का 70 साल की उम्र में निधन, लम्बे समय से थे बीमार, हैदराबाद के क्रीम्स अस्पताल में लीं अंतिम सांस

Vasantrao Chavan Passes Away

महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद वसंत चव्हाण का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। वसंत चव्हाण पिछले कई दिनों से बीमार थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

हैदराबाद के क्रीम्स अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। कांग्रेस नेता के निधन से कांग्रेस पार्टी समेत राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दे कि सत चव्हाण ने अस्वस्थ रहते हुए भी 2024 का लोकसभा चुनाव जीता था।

वसंतराव चव्हाण को सांस लेने में कठिनाई और लो बीपी की समस्या के कारण इलाज के लिए नांदेड़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें एयर एंबुलेंस से हैदराबाद के किम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जहां आधी रात के समय उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

Vasantrao Chavan Passes Away

बता दे कि वसंत चव्हाण पहली बार साल 2009 में नायगांव विधानसभा सीट से जीतकर महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचे थे। उन्होंने ये चुनाव निर्दलीय नेता के तौर पर लड़ा था। इसके बाद उनकी राजनीतिक ग्राफ ऊपर चढ़ता गया। वह सितंबर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुए और पार्टी का दामन थामने से पहले मई में ही उन्हें लोक लेखा समिति में नियुक्त किया गया था।

साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भी उन्हें नायगांव सीट से जीत मिली थी। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में नांदेड लोकसभा सीट से उन्होंने जीत हासिल की थी।

read more – Jammu-Kashmir Election 2024 : जम्मू-कश्मीर के BJP उम्मीदवारों की पहली लिस्ट आज हो सकती है जारी, मुस्लिम चेहरों पर खेल सकती है दांव

Breaking News National News and Politics