AB News

Vande Bharat Train : विशाखापट्टनम से दुर्ग आ रही वंदे भारत ट्रेन पर एक बार फिर से हुआ पथराव, पहले भी हो चुकी थी घटना

Vande Bharat Train

दुर्ग। विशाखापट्नम से दुर्ग वंदे भारत ट्रेन में एक बार फिर पथराव की खबर सामने आयी है। बता दें कि यह ट्रेन 19 दिन पहले यह चालू हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात फिर पथराव किया गया। यह पथराव ट्रेन के कोच नंबर 34-35 की खिड़की पर हुआ।

read more – Arun Sao in Bastar Visit : डिप्टी सीएम ने जगदलपुर में लोकनिर्माण विभाग की बैठक के बाद ली प्रेसवार्ता, बस्तर के विकास के लिए विभाग को दिए गए कड़े निर्देश–अरुण साव

उस समय रात के करीब साढ़े नौ बज रहे थे और ट्रेन खरियार रोड स्टेशन पहुंच रही थी। अज्ञात गुंडा तत्वों ने ताबड़तोड़ पथराव किया। इलाके में अंधेरा होने और रनिंग पोजीशन में होने से इन्हें देखा नहीं जा सका। गुंडा तत्वों ने स्टेशन यार्ड के बाहर का इलाका चुना, ताकि पहचाना ना जा सके।

Vande Bharat Train

इसमें इकॉनामिक कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की टूट गई। बता दें कि ईस्ट कोस्ट रेल मंडल के इस सेक्शन में यह दूसरी बार पथराव किया गया। इससे पहले ट्रेन के ट्रायल रन के दौरान 13 सितंबर को पथराव किया गया था। इस मामले में बागबाहरा के व तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया था।

शनिवार की रात 9 बजे अज्ञात तत्वों ने खरियार रोड रेलवे स्टेशन के एक किलोमीटर पूर्व वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। गनीमत थी कि कोच में सिर्फ दो ही यात्री थे, जिन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।

read more – Kolkata Tram News : कोलकाता में होगा एक युग का अंत, बंद की जाएंगी 150 साल पुरानी ट्राम सेवा, कोई हुआ भावुक तो किसी ने जताई नाराजगी

Exit mobile version