spot_img
Friday, June 20, 2025

PURULIA ACCIDENT : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बोलेरो, बारात से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

PURULIA ACCIDENT पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर...

Latest Posts

Vande Bharat : वाराणसी से दिल्ली आ रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने वाला गिरफ्तार, यात्रियों में मचा हड़कंप

Vande Bharat

कानपुर। वंदे भारत ट्रेन पर हो रही पत्थरबाजी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। हालिया घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर में वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन पर गुरुवार शाम को वंदे भारत एक्सप्रेस पर अराजकतत्वों ने पथराव किया। पथराव की इस घटना में वंदे भारत ट्रेन के कोच के शीशे टूट गए। दरअसल ट्रेन संख्या 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी कोच में कानपुर के पनकी स्टेशन के पास पथराव हुआ।

इस घटना में वंदे भारत ट्रेन के कोच का एक शीशा टूट गया। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। वंदे भारत ट्रेन के ड्राइवर के द्वारा इस घटना की सूचना कंट्रोल रूप को दे दी गई। इसके बाद आरपीएफ पनकी ने अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच की मामले में जुट गई।

read more – CM Vishnu Deo Sai Bastar tour : सीएम साय का आज बीजापुर और दंतेवाड़ा दौरा, बस्तर वासियों को मिलेगी बड़ी सौगात

Vande Bharat

अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज

दिल्ली से बनारस के लिए चल रही 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पत्थरबाजी की घटना के बाद वंदेभारत ट्रेन तय समय से कानपुर सेंट्रल से थोड़ी देरी से रवाना हुई। जिस वक्त ट्रेन पर पथराव हुआ उस वक्त ट्रेन पनकी स्टेशन के आउटर सिग्नल से प्रवेश कर रही थी। इसी दौरान सी-7 कोच पर पत्थरबाजी शुरू हुई। एक पत्थर सी-7 कोच के शीशे में लगा तो शीशा टूट गया।

जिसके बाद कोच के यात्रियों में हड़कंप मच गया। पत्थरबाजी के डर के कारण कई यात्री तो सीटों से नीचे झुक गए। हालांकि पत्थरबाजी की इस घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। वही ड्राइवर ने ट्रेन पर पत्थरबाजी की जानकारी दी थी। ड्राइवर की शिकायत पर अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद गुरुवार को आरपीएफ में अज्ञात लोगों के खिलाफ रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।

Vande Bharat

पत्थरबाजी करने वाला गिरफ्तार

वहीं, वाराणसी में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले हुसैन उर्फ शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी एटीएस ने हुसैन उर्फ शाहिद को चंदौली के मुगलसराय इलाके से किया गिरफ्तार है। इस मामले में वाराणसी की एटीएस यूनिट जांच कर रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में ट्रेन पर पत्थरबाजी करने की बात स्वीकार की है। और बताया कि पथराव से ट्रेन की स्पीड कम होती तो खिड़की किनारे बैठे यात्रियों का मोबाइल छीनने की प्लानिंग थी।

read more – Armed Forces Ceremony : भारतीय सेना का भीष्म टी-90 टैंक पहुंचा रायपुर, रैली निकालकर तिरंगे के साथ किया स्वागत, राजधानी में होगा 5-6 अक्टूबर को सैन्य प्रदर्शनी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.