AB News

VANBHAUNRI DEVI TEMPLE : चैत्र नवरात्रि पर्व में भक्तों द्वारा देवी माता को चढ़ाई गई 1151 फीट लंबी चुनरी, यात्रा में शामिल हुई हजारों महिलाएं

VANBHAUNRI DEVI TEMPLE

पत्थलगांव। चैत्र नवरात्रि पर्व के मौके पर रायगढ़ के पत्थलगां में स्थित वनभौंरी देवी मंदिर में 1151फीट लंबी चुनरी चढ़ाने के लिए कोतबा में भक्तों का विशाल जन सैलाब उमड़ा हुआ था। हजारो फीट लम्बी इस चुनरी यात्रा में छोटी बालिकाओं ने मां के नौ अलग-अलग रूप धारण कर झांकी निकला था।

 

READ MORE – DHAMTARI NAXAL ENCOUNTER : धमतरी के उदंती सीतानदी जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी

इस झांकी को देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। आस्था और भक्ति की इस यात्रा में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के जगह-जगह पुख्ता इंतजाम किए थे।

VANBHAUNRI DEVI TEMPLE

कोतबा का सतीघाट से गंजियाडीह का प्रसिद्ध देवी मंदिर में 1151 फीट लंबी चुनरी चढ़ाने के लिए हजारों महिलाएं चुनरी यात्रा के जुलूस में शामिल हुई थी। सती मंदिर से 8 कि.मी. तक देवी मंदिर की चुनरी यात्रा के दौरान समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया था।

प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्रि पर यहां भक्तों की भीड़ माता के दर्शन करने आती है। ऐसा मानना है की प्राचीन देवी मंदिर में आशीर्वाद से मनोकामना पूर्ण होती है। यही कारण है कि आस्था के इस मंदिर में अब मां को चुनरी चढ़ाने के लिए सामुहिक रूप से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

READ MORE – LOKSABHA ELECTIONS 2024 : रायपुर जिले में एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ लेकर रचा नया इतिहास

Exit mobile version