AB News

Uttarakhand landslide news:उत्तराखंड लैंडस्लाइड में 5 लोंगो की मौत,कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Uttarakhand landslide news

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सोमवार देर रात को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया हैं जहां उनका ईलाज जारी हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। वही मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला गया।

लैंडस्लाइड में 5 लोंगो की मौत

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिरने से कई लोग दब गए, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं। मलबा और पत्थर गिरने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को बीच में ही रोकना पड़ा। मंगलवार की सुबह मौसम साफ होने पर राहत कार्य को फिर से शुरू किया गया। इस लैंडस्लाइड में मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश से गोपाल, दुर्गा बाई खापर और समनबाई के रूप में की गई हैं, जबकि गुजरात के सूरत निवासी भारत भाई निरालाल और नेपाल के धनवा निवासी तितली देवी मंडल के रूप में की गई हैं।

Chhattisgarh monsoon update: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के कारण कई जिले जलमग्न, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया

पुलिस के अनुसार, सोनप्राग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास भी सोमवार को लैंडस्लाइड हुआ हैं, इसमें कई लोगों के दबे होने की अनुमान लगाया जा रहा हैं।

Uttarakhand landslide news

SDRF और NDRF टीम मौके पर पहूंची

बताया जा रहा हैं, कि यात्री केदारनाथ से दर्शन करके लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।  इस घटना के बाद पुलिस बल कि SDRF और NDRF टीम मौके पर पहुंची और आनन फानन में बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया गया। वहीं पुलिस के द्वारा लोंगो को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा हैं। इस घटना के लिए उत्तराखंड के मुख्मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त किया हैं।

 

 

 

Exit mobile version