Uttarakhand CM Dhami celebrate Festival with soldiers : सीएम धामी सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे लैंसडौन, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Uttarakhand CM Dhami celebrate Festival with soldiers : सीएम धामी सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे लैंसडौन, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Uttarakhand CM Dhami celebrate Festival with soldiers

लैंसडौन। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गुरुवार को दीपावली के पावन अवसर पर जनपद पौड़ी के लैंसडाउन में वीर सैनिकों के साथ इस बार दीपावली मनाने जा रहे हैं। जिसको लेकर सभी लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं सीएम धामी ने प्रदेश वासियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम धामी का कार्यक्रम:

सुबह 08.30 बजे जीटीसी हैलीपैड देहरादून से सीएम धामी हेलीकाप्टर द्वारा लैंसडाउन के लिए प्रस्थान करेंगे। 9 बजे वह लैंसडाउन छावनी हेलीपैड पहुंचेंगे। सेना छावनी में वह 09.45 बजे तक सैनिकों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगे।

read more – Spain Flood : स्पेन में विनाशकारी बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 95 लोगों की मौत, हजारों लोग घर से बेघर ……

Breaking News National News and Politics