UP Kasganj Accident
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 4 महिलाओं की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कासगंज के कस्बा मोहनपुरा गांव में कुछ महिलाएं मिट्टी खोदने गई थीं। इस दौरान मिट्टी का ढेर अचानक ढह गया। जिसमे कई महिलाएं दब गईं।

इस हादसे में 3 महिलाओं समेत एक युवती की दबकर मौत हो गई। वही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। जिसके बाद आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
कासगंज में हुए इस दर्दनाक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

