UP crime news: मां ने बेटी को मारने की दी सुपारी, दांव पड़ा उल्टा, किलर ने मां को ही उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है मामला…

UP crime news: मां ने बेटी को मारने की दी सुपारी, दांव पड़ा उल्टा, किलर ने मां को ही उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है मामला…

UP crime news

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा में एक महिला ने जिस कॉन्ट्रेक्ट किलर को बेटी को मारने की सुपारी दी, उसी किलर ने बेटी के साथ मिलकर मां की हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा गुरूवार (10 अक्टूबर) को किया।  बताया जा रहा कांट्रेक्ट किलर और बेटी का पहले से ही संबंध था, इसलिए दोनों ने मिलकर मां की हत्या कर दी। पूरा मामला जसरथपुर क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में 6 अक्तूबर की सुबह एक महिला का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला था।  पुलिस के अनुसार महिला ने अपने बेटी की चाल-चलन से परेशान होकर किलर को उसकी हत्या की सुपारी दी थी। लेकिन महिला की बेटी और किलर का पहले से ही प्रेम संबंध था। इसलिए बेटी ने किलर से शादी का वादा कर अपनी मां को ही मरवा दिया।

UP crime news

महिला अपनी बेटी के चाल-चलन से परेशान

दरअसल, एटा के थाना नयागांव के अल्लाहपुर की एक महिला की नाबालिग बेटी कुछ महीने पहले गांव के एक युवक के साथ भाग गई थी। पुलिस ने उस लड़की की खोजबीन की और उसे उसकी मां के हवाले किया, जबकि युवक को जेल भेज दिया गया। इसके बाद, महिला ने अपनी बेटी को मायके फर्रुखाबाद भेज दिया।

Up crime news: युवक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO, मच्छर मारने वाला स्प्रे पिया, प्रेमिका को भेजा वीडियो, स्टेटस लगाया-मेरे बाद किसको सताओगे

किशोरी और किलर से संबंध

पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों के बाद किशोरी का वही के सुभाष से संबंध बन गया। एक दिन फोन पर बात करते देख किशोरी के मामा ने महिला को जानकारी दी और उसे वापस घर ले जाने को कहा। हांलाकि किसी को भी किशोरी और सुभाष के संबंध की कोई जानकारी नही थी।

UP crime news

महिला ने  बेटी की हत्या के लिए  दी 50 हजार का सुपारी

वही सुभाष रेप केस में 10 साल की सजा काटकर वापस आया था। सुभाष दुष्कर्म के मामले में 10 साल की जेल काटकर चुका था। अपराधी प्रवृत्ति का होने के कारण महिला ने अपनी बेटी की हत्या के लिए सुभाष को फोन कर 50 हजार रुपये की सुपारी दे दी। सुभाष ने इस बात की जानकारी किशोरी को दे दी। बेटी ने मां की हत्या के लिए सुभाष चंद्र से शादी करने वादा कर दिया।

किशोरी की हत्या का फोटो बनाकर महिला को भेजे

इसके बाद सुभाष ने महिला को किशोरी के फोटो बनाकर भेजे, जिसमें लग रहा था कि उसकी मौत हो चुकी है और सुपारी के पैसे मांगे। जब कई दिन तक रुपये नहीं मिले तो वह किशोरी को लेकर आगरा चला गया और महिला को भी वहां बुला लिया। बताया कि मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या नहीं की है।

UP crime news

किलर ने की महिला की हत्या

आगरा से तीनों लोग 5 अक्टूबर को एटा आए और रामलीला मेले में घूमने के बाद अलीगंज के लिए एक लोडर गाड़ी में बैठ गए। पिपरन चौराहे पर उतरकर पैदल चलते हुए जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगला चंदन- पुरंजला के पास पहुंचे और यहां सुभाष ने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर