Unique devotion of teacher in MP: धार के शिक्षक की 35 सालों की अनोखी भक्ति, तालाब में पद्मासन लगाकर रामचरितमानस का पाठ

Unique devotion of teacher in MP: धार के शिक्षक की 35 सालों की अनोखी भक्ति, तालाब में पद्मासन लगाकर रामचरितमानस का पाठ

Unique devotion of teacher in MP

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले के एक शिक्षक पिछले 35 वर्षों से लगातार मानसरोवर तालाब के गहरे पानी में पद्मासन लगाकर रामचरितमानस के 120 दोहों का पाठ करते आ रहे हैं। जीरापुर स्थित 64 योगिनी मानसरोवर माता मंदिर में एक भक्त की अनोखी भक्ति को देख श्रद्धालु रोज देखने के लिए आते है।

तालाब के गहरे पानी में पद्मासन लगाकर रामचरितमानस के 120 दोहों का पाठ

जानकारी के मुताबिक, अशोक दायमा (60) एक शिक्षक हैं, जो हर साल नवरात्रि के दौरान माता की आराधना और भक्ति में लीन रहते हैं। उनकी अनोखी भक्ति पर क्षेत्र में चर्चा हो रही है। इस नवरात्रि, उन्होंने एक विशेष अनुष्ठान शुरू किया है, जिसमें वे तालाब में गहरे पानी में पद्मासन लगाकर रोज 2 से 3 घंटे तक रामचरितमानस के 120 दोहों का पाठ करते हैं। एक हाथ में शंख और दूसरे हाथ में रामायण लेकर, वे शंखनाद करते हुए भक्ति का यह अनूठा रूप प्रस्तुत कर रहे हैं।

Unique devotion of teacher in MP

35 सालों से कर रहे है अनुष्ठान

अशोक दायमा ने बताया कि वे यह विशेष अनुष्ठान पिछले 35 वर्षों से कर रहे हैं। हर नवरात्रि में, वे मानसरोवर माता मंदिर के तालाब में आकर रामचरितमानस का पाठ करते हैं। उन्होंने साझा किया कि यह कला उन्हें अपने पिता से विरासत में मिली है। जब वे 10 साल के थे, तब उनके पिता ने उन्हें तैरना और पद्मासन करना सिखाया था। तभी से वे लगातार इस अनुष्ठान को निभाते आ रहे हैं।

Abar Mata Temple : बुंदेलखंड के साढ़े आठ सौ साल पुराने अबार माता मंदिर की बढ़ती हुई चट्टान का अद्भुत है रहस्‍य, जानिए क्यों कहा जाता है डाकुओं की माता

बड़ी संख्या में श्रद्धालु देखने के लिए आते है

इस अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उन्हें देखने के लिए आते है। अशोक दायमा ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार के बच्चों समेत कई लोगों को तैरना और यह अनुष्ठान करना सिखाया है। ताकि वे एस विरासत को आगे बढ़ा सके।

Breaking News News and Politics राज्य खबर स्पेशल