Union Cabinet Meeting
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार ने बुधवार 9 अक्टूबर को कई अहम फैसले लिए हैं।केंद्रीय मंत्री केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने साल 2028 दिसंबर तक देश के गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना को बढ़ा दिया गया है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने खाद्य कानून और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के तहत 17,082 करोड़ रुपये के खर्च से साल 2028 तक पौष्टिक तत्वों से भरपूर चावल की मुफ्त आपूर्ति जारी रखने का बुधवार को फैसला किया है। फोर्टिफाइड चावल लोगों में खून की कमी के समाधान और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए काफी अहम माना जाता है। मतलब अब 2028 दिसंबर तक गरीबों को मुफ्त में राशन मिलता रहेगा।
Union Cabinet Meeting
इसके साथ ही कैबिनेट में गुजरात के लोथल में एक राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर विकसित करने की मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव का मकसद समृद्ध और विविध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करना और दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री विरासत परिसर बनाना है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने राजस्थान और पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में 4406 करोड़ रुपए के निवेश से 2280 KM सड़क निर्माण को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की आजीविका को बढ़ाना है उनके जीनव स्तर में सुधार लाना है।