spot_img
Thursday, October 16, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

U19 Women’s T20 World Cup 2025 : भारतीय शेरनियां है तैयार! आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का आगाज़, आज से शुरू होगा टूर्नामेंट

U19 Women’s T20 World Cup

भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम आज यानि कि शनिवार 18 जनवरी से शुरू हो रहे आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप में अपनी प्रतिष्ठा और दबदबे को बनाए रखने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल 2 फरवरी को खेला जाएगा। ग्रुप ए में भारत को वेस्टइंडीज, श्रीलंका और मेजबान मलेशिया के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का पहला मैच भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ रविवार को खेलेगी।

बता दें कि भारत ने 2023 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहले अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से हराया था। उस ऐतिहासिक टीम में टिटास साधू, श्वेता सेहरावत, पा‌र्श्वी चोपड़ा और अर्चना देवी जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल थे,

U19 Women’s T20 World Cup

जिन्होंने बाद में सीनियर स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई। वहीं इस बार की भारतीय टीम का लक्ष्य इस खिताब को बरकरार रखना होगा। यह टूर्नामेंट न केवल खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देगा बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के भविष्य को और मजबूत करेगा।

U19 महिला T20 विश्व कप 2025 ग्रुप
  • ग्रुप ए: भारत, मलेशिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज
  • ग्रुप बी: इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए
  • ग्रुप सी: न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, समोआ, दक्षिण अफ्रीका
  • ग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नेपाल, स्कॉटलैंड

भारतीय महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन किया गया है, जिसमें विभिन्न प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। यह टीम देश की युवा क्रिकेट प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना प्रदर्शन दिखाने का अवसर देगी। यह टीम अपने कौशल और दृढ़ निश्चय के साथ टूर्नामेंट में देश को गौरवान्वित करने के लिए तैयार है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने इन खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना है।

U19 Women’s T20 World Cup

टीम में शामिल खिलाड़ी:
  • निकी प्रसाद (कप्तान)
  • सानिका छाल्के
  • जी तृषा
  • कमलिनी जी
  • भाविका अहिरे
  • ईश्वरी अवासरे
  • मिथिला विनोद
  • जोशिता वीजे
  • सोनम यादव
  • पारूनिका सिसोदिया
  • केसरी दृति
  • आयुषी शुक्ला
  • अनंदिता किशोर
  • एम डी शबनम
  • वैष्णवी एस
स्टैंडबाय खिलाड़ी:
  • नंदना एस
  • ईरा जाधव
  • अनादी टी

read more – Russia-Ukraine war : रूसी सेना में 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता, भारत ने वापसी का किया आग्रह

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.