spot_img
Tuesday, July 1, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Tribute to martyr STF jawan Bharat Lal Sahu : बीजापुर में नक्सली मुठभेड़ में शहीद भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर को CM साय ने दिया कंधा

Tribute to martyr STF jawan Bharat Lal Sahu

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ राजधानी रायपुर जिले के मोवा इलाके का लाल भारत लाल साहू बीजापुर में आईईडी ब्‍लास्‍ट में शहीद हो गए। रायपुर के सपूत ने नक्‍सलियों से मुठभेड़ के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जवान के शहादत की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में मातम पसर गया। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

read more – BANGLADESH QUOTA VIOLENCE : बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में 32 लोगो की मौत, प्रदर्शनकारियों ने टीवी स्टेशन में लगाई आग

शहीद STF जवान भरत लाल साहू को रायपुर में श्रद्धांजलि दी गई। चौथी बटालियन माना में शहीद जवान भरत लाल साहू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। सीएम साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि बीजापुर में जहां पर नक्सलियों ने आईईडी बम रखा था। इसकी की चपेट में आने से 2 जवान 17 जुलाई की रात शहीद हो गए।

https://x.com/ChhattisgarhCMO/status/1814122440622248344

शहीद जवान के पिता रामा साहू ने बताया कि भारत दो साल से बीजापुर में पदस्थ था। भारत के तीन बच्चे हैं। दो बड़ी बेटी और एक 2 साल का बेटा है। भारत छह भाई और बहनों में चौथे नंबर का था। रात दो बजे शहादत की खबर मिलते ही घर में शोक की लहर दौड़ गयी। वही 1 जुलाई को ही भारत की छुट्टी खत्म हुई थी। इसके बाद वो घर से ड्यूटी के लिए गया हुआ था। लेकिन वापस लौटकर नहीं आएगा ये किसे पता था।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.