Tractor Accident in Betul : एपी के बैतूल में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत, 15 घायल

Tractor Accident in Betul : एपी के बैतूल में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो लोगों की मौत, 15 घायल

Tractor Accident in Betul

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के बैतूल-सारनी मार्ग पर बंजारी माई घाट में रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में ट्राली में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, वही 15 लोग घायल हो गए। ट्राली में 21 लोग सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE – CG CABINET MEETING : मुख्यमंत्री विष्णु देव की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर की कैबिनेट बैठक में अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

हादसे के बाद घटनास्थल पर जाम लग गया था। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को किनारे रख जाम यातायात को खुलवाया। सभी मजदुर कन्याकुमारी तमिलनाडु से त्योहार मनाने अपने गांव आ रहे थे। सभी मजदूर बैतूल जिले के बाकुड़ और डूलारा गांव के निवासी बताए गए हैं। जो कन्याकुमारी के अलघर में स्थित नमक फैक्ट्री में काम करते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सभी मजदुर दीपावली के मौके पर घर लौटने के लिए त्रिकुल एक्सप्रेस से बैतूल पहुंचे थे। बैतूल रेलवे स्टेशन से अपना सामान लेकर वे कमानी गेट की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक ट्रैक्टर मिला, जिसमें वे सभी सवार हो गए। इसी दौरान बंजारी माई घाट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद कई मजदूर गहरी खाई में जा गिरे, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

READ MORE – DANTEWADA DISTRICT HOSPITAL : दंतेवाड़ा जिला अस्‍पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से 10 मरीजों की हालत बिगड़ी, आँखों में संक्रमण का मामला

Breaking News National News and Politics