spot_img
Saturday, July 12, 2025

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away : नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला, कार्डियक अरेस्ट से हुआ निधन | उम्र...

Bigg Boss 13 Fame Shefali Jariwala Passes Away टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर मुंबई। ‘बिग बॉस 13’ फेम और 'कांटा लगा गर्ल'...

Latest Posts

Tornado In China : चीन में उठा मौत का तूफानी बवंडर, 5 लोगो की मौत, 33 घायल

Tornado In China

बीजिंग। दक्षिणी चीन के गुआंगजौ में आए भीषण बवंडर में पांच लोगों की मौत हो गई और 33 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। चीनी मीडिया के मुताबिक, दक्षिणी चीन में 19 मिलियन लोगों की आबादी वाले शहर गुआंगजौ में स्तर-तीन की तीव्रता वाले बवंडर देखे गए।

अधिकारियों का कहना है कि 141 फैक्ट्री की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन कोई भी आवासीय घर नहीं गिरा। इसमें कहा गया है कि बवंडर की तीव्रता स्तर-तीन पर थी, जो उच्चतम स्तर पांच से दो कम है। गुआंगज़ौ शहर, हांगकांग से लगभग 80 मील (130 किलोमीटर) दूर, गुआंग्डोंग प्रांत की राजधानी है।

read more – IRAQI TIKTOK STAR : बगदाद में इराकी टिकटॉक स्टार ओम फहद की गोली मारकर की गई हत्या, लाइव वीडियो हुआ वायरल

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार यह बवंडर दक्षिणी चीन में कई दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद आया है, जिससे भीषण बाढ़ आई है और लाखों लोगों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है क्योंकि बचावकर्मी बढ़ते पानी में फंसे लोगों को निकालने के लिए पूरी कोशिश में लगे हैं। चीन मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की चेतावनी दी है और कहा है कि इस महीने के अंत तक तेज़ तूफ़ान जारी रहने की संभावना है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्वांगडोंग प्रांत 127 मिलियन लोगों का आर्थिक महाशक्ति है। यह क्षेत्र बड़े पैमाने पर बाढ़ देखी है, जिसके कारण 110,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित करना पड़ा। बाढ़ के चलते गुआंग्डोंग में कम से कम चार लोगों की जान गई है।

दक्षिणी चीन में भारी बारिश के कारण लाखों लोगों को भारी बाढ़ का खतरा है। 16 अप्रैल के बाद से, लगातार मूसलाधार बारिश ने देश के सबसे अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में से एक गुआंग्डोंग को प्रभावित किया है।

read more – HEATWAVE ALERT : मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, जानिए आपके शहर का क्या है? हाल

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.